अध्यात्म

Paush Purnima 2023 Puja Vidhi, Muhurat: पौष पूर्णिमा की पूजा विधि, मुहूर्त, कथा और महत्व

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 6, 2023, 04:06 PM IST

Paush Purnima 2023 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra: पौष पूर्णिमा साल 2023 में 6 जनवरी को मनाई जा रही है। इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए इस पूर्णिमा की पूजा विधि क्या है?

Image

Paush Purnima Puja Vidhi: पौष पूर्णिमा पूजा विधि

Paush Purnima 2023 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Samagri List: वैसे तो एक साल में कई पूर्णिमा होती हैं लेकिन इस पौष पूर्णिमा का खास महत्व माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये पवित्र पूर्णिमा सूर्य और चंद्र के अद्भुत संगम का प्रतीक होती है। दरअसल पौष माह सूर्य का माना जाता है तो पूर्णिमा चंद्र देव की मानी जाती है। ऐसे में पौष पूर्णिमा पर सूर्य और चंद्र दोनों की पूजा का ही विशेष महत्व होता है। इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं। जानिए पौष पूर्णिमा की पूजा विधि, महत्व, मुहूर्त।

पौष पूर्णिमा का महत्व: इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व माना जाता है। जो व्यक्ति इस दिन सुबह जल्दी उठकर अनुष्ठान, स्नान करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही उस व्यक्ति को जन्म मरण के चक्र से मुक्ति मिल जाती है। पूर्णिमा व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

पौष पूर्णिमा मुहूर्त (Paush Purnima 2023 Muhurat)

पौष पूर्णिमा तिथि 6 जनवरी को 02:16 AM से लग रही है और इसकी समाप्ति 7 जनवरी में सुबह 04:40 AM पर हो रही है। अत: पौष पूर्णिमा व्रत 6 जनवरी को रखा जाएगा। इस दिन धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए आपके पास पूरा दिन रहेगा।

पौष पूर्णिमा पूजा विधि और व्रत विधि (Paush Purnima Puja Vidhi And Vrat Vidhi)

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें।
  • इस दिन पवित्र नदी या कुंड में स्नान करना शुभ माना जाता है। अगर आपके आस-पास इस तरह की व्यवस्था नहीं है तो आप घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें।
  • इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करके सूर्य के मंत्रों का जप करते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।
  • फिर लक्ष्मी नारायण की विधिवत पूजा करें और उन्हें हल्दी, रोली, मौली, पुष्प, फल, मिठाई, पंचामृत, नैवेद्य अर्पित करें।
  • शाम के समय चंद्रमा को दूध में चीनी, चावल मिलाकर अर्पित करें।
  • इसके बाद जरूरतमंदों और ब्राह्मणों को अपनी यथाशक्ति के अनुसार भोजन कान दान करें।
  • इस दिन तिल, गुड़, कंबल या ऊनी कपड़ों का दान विशेष फलदाई माना गया है।
  • आधी रात को मां लक्ष्मी की पूजा करें। उन्हें धूप, दीप और माला चढ़ाएं।

पौष पूर्णिमा के उपाय

-इस दिन भगवान सूर्य और चंद्र देव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

-इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

-इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है।

-इस दिन माता लक्ष्मी को लाल वस्त्र, चूड़ी आदि चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article