अध्यात्म

Astrology: तनाव का कारण होते हैं ग्रह-दोष, इन उपायों से करें दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 10:35 PM IST

Astrology Remedy: व्यक्ति किसी न किसी समस्या या कारण को लेकर तनाव और अवसाद जैसी स्थिति में होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके तनाव का कारण कुंडली में ग्रह-दोष भी हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि किस ग्रह के दोष से तनाव उत्पन्न होता है।

Image

इस ग्रह का होता है तनाव से संबंध, जानें उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • सेहत से जुड़े तनाव का सीधा संंबंध चंद्रमा ग्रह से होता है
  • कुंडली में चंद्रमा के अशुभ भाव या नीच होने से होता है तनाव
  • जब चंद्रमा सूर्य ग्रह के करीब हो तो ऐसे मे भी व्यक्ति को तनाव होता है

Astrology Upay for Depression: हर व्यक्ति तनावरहित जीवन व्यतीत करना चाहता है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी न किसी कारण या छोटी से छोटी समस्या को लेकर लोग तनाव से ग्रसित हो जाते हैं। यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि आजकल लोगों में तनाव का होना आम बात हो गई है। तनाव के कई कारण हो सकते हैं, इनमें से एक कारण कुंडली में ग्रह दोष को भी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रहों की किन स्थिति के कारण तनाव उत्पन्न होते हैं। साथ ही ज्योतिष में तनाव मुक्ति के उपायों के बारे में भी बताया गया है।

कुंडली में ग्रह की ऐसी स्थितियों से होता है तनाव

  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में लग्नेश अशुभ भावों में स्थित हो या फिर नीच राशि में होता है।
  • जब कुंडली में चन्द्रमा अशुभ भाव में हो या फिर चंद्रमा नीच राशि में हो, तो ऐसी स्थिति में भी तनाव उत्पन्न हो सकता है।
  • कुंडली में लग्न, लग्नेश या चन्द्रमा पर राहु या शनि ग्रह का प्रभाव होने से भी तनाव का कारण बनता है।
  • कुंडली में जब शनि चंद्र की युति बने या फिर पाप ग्रहों के घर में बैठा हो, तो भी तनाव उत्पन्न हो सकते हैं।
  • वहीं कुंडली में जब चंद्रमा सूर्य के समीप या करीबी भाव में हो, तब ऐसी स्थिति में तनाव उत्पन्न होता है।

चंद्रमा ग्रह से होता है तनाव का संबंध

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तनाव का सीधा संबंध चंद्र ग्रह से होता है क्योंकि तनाव मन की अवस्था है और चंद्रमा को मन और बुद्धि का कारक माना गया है। हालांकि अलग-अलग स्थितियों में तनाव अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन तनाव इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष की माने तो कुंडली में जब चंद्रमा आठवें भाव में हो तो इससे सेहत से जुड़े तनाव उत्पन्न होते हैं। इसलिए अगर आपको सेहत या बीमारियों को लेकर तनाव है तो इसका कारण चंद्र ग्रह से है।

करें यह उपाय

चंद्रमा से होने वाले मानसिक तनाव के उपाय के लिए आपको ज्योतिषी की सलाह पर मूंगा रत्न धारण करना चाहिए। इससे तनाव कम होगा। इसके अलावा आप सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं। रात्रि में सोने से पहले 9 बार गायत्री मंत्र का उच्चारण करने से भी सेहत से जुड़ा तनाव दूर होता है।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article