May Ekadashi 2024 Date And Time (मोहिनी एकादशी 2024 डेट और टाइम): मई की दूसरी एकादशी वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी होगी जिसे मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यताओं अनुसार जब समुद्र मंथन से अमृत निकला था तो उसे दैत्यों के हाथ से बचाने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया था। इस रूप में भगवान विष्णु ने छल से सभी देवताओं को अमृत पान करा दिया था। कहते हैं जिस दिन भगवान विष्णु ने ये रूप लिया था उस दिन एकादशी तिथि ही थी। चलिए जानते है इस साल मोहिनी एकादशी कब पड़ेगी।
मई में एकादशी कब है 2024 (May Ekadashi Kab Hai 2024)
मई की 19 तारीख को मोहिनी एकादशी पड़ेगी। इस एकादशी का प्रारंभ 18 मई की सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर होगा और समाप्ति 19 मई की दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर होगी।
मोहिनी एकादशी 2024 पारण मुहूर्त (Mohini Ekadashi 2024 Parana Time)
मोहनी एकादशी व्रत का पारण 20 मई को किया जाएगा। इस दिन व्रत खोलने का समय सुबह 05 बजकर 28 मिनट से 08 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय दोपहर 03 बजकर 58 मिनट का है।
मोहिनी एकादशी के क्या नहीं करना चाहिए (Mohini Ekadashi Par Kya Nahi Karna Chahiye)
मोहिनी एकादशी ही नहीं बल्कि किसी एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि एकादशी के दिन चावल खाने से मनुष्य अगले जन्म में रेंगने वाला जीव बनता है। इसके अलावा इस दिन तुलसी की पत्ती भी नहीं तोड़ना चाहिए। एकादशी पर दिन में सोना भी नहीं चाहिए। तामसिक भोजन का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
