अध्यात्म

Eid ka Chand Dekhne Ki Dua: ईद का चांद देखने की दुआ यहां पढ़ें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 21, 2023, 08:49 PM IST

Eid 2023 Date In India: भारत में 21 अप्रैल को दिखाई दिया चांद। 22 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर।

Image

ईद का चांद दिखने पर पढ़ें ये दुआ

Eid ka Chand Dekhne Ki Dua: ईद-उल-फितर (Eid-Ul-Fitr 2023) का त्योहार इस्लाम धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। ये पर्व रमजान महीने के अंतिम दिन चांद का दीदार करने के बाद मनाया जाता है। जिस दिन चांद के दर्शन होते हैं उसके ठीक अगले दिन यानी शव्वाल महीने के पहले दिन ईद मनाई जाती है। ये त्योहार आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है। इस दिन मुस्लिम लोग गले मिलकर एक दूसरे को ईद मुबारक (Eid Mubarak 2023) कहते हैं। भारत में ईद 22 अप्रैल को मनाई जाएगी।

Eid ka chand dekhne ki dua in hindi text

Eid ka chand dekhne ki dua in hindi text ये है:- "अल्लाहुम्मा अहिल लहू अलैना बिल अमनि वल इमानि वस सलामति वल इस्लामि वत तौफीकि लिमा तुहिब्बु व तरज़ा रब्बी व रब्बुकल लाह"

Eid ka chand dekhne ki dua in hindi meaning

(तर्जुमा) ये है:- "ए अल्लाह ! हम पर इस चाँद को अम्नो ईमान, सलामती और इस्लाम और उस चीज़ की तौफ़ीक़ के साथ तुलु फरमा जो आप पसंद करते हैं और जिसमें आपकी रिज़ा (रज़ा) है (ए चाँद!) मेरा और तेरा रब अल्लाह है"

Eid ka chand dekhne ki dua in english text

Eid ka chand dekhne ki dua in english text ये है:- "Allahumma Ahil Lahu Alaina Bil Amni Wal Imani Was Salamati Wal Islami Wat Taufiqi Lima Tuhibbu Wa Tarza Rabbi Wa Rabbukal Lah"

Eid ka chand dekhne ki dua in arabic text

"اَللّٰہُمَّ اَھِلَّہ عَلَیْنَابِالْیُمْنِ وَالْاِیْمَانِ وَالسَّلَامَةِ وَالْاِسْلَامِ ،رَبِّیْ وَرَبُّکَ اللّٰہُ"

Eid ul-Fitr Importance (जानिए ईद-उल-फितर का महत्व)

ईद-उल-फितर भाईचारे के सौहार्द का त्यौहार है, इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में नवाज अदा करते हैं और एक दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक कहते हैं। यह अल्लाह को शुक्रिया अदा करने का दिन है। मुस्लिम धार्मिक मान्यताओं अनुसार पैगंमबर मुहम्मद साहब ने सन् 624 ईस्वी. में बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। कहते हैं इसी जीत की खुशी में उन्होंने ईद-उल-फितर मनाते हुए लोगों का मुंह मीठा किया था। इसलिए मुस्लिम समुदाय के लोग ईद-उल-फितर के दिन मीठी सेवई बनाकर एक-दूसरे को खिलाते हैं।

eid mubarak 2023

eid mubarak 2023

How To Celebrate Eid 2023 (ईद कैसे मनाते हैं?)

ईद पर मुस्लिम धर्म के लोग नए कपड़े पहनते हैं, सुबह नमाज अदा करते हैं और फिर अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं। ये खुशियां बांटने का त्योहार माना जाता है। इस दिन मुस्लिम लोग शीर खुर्मा और सेवइयां जैसे स्वादिष्ट पकवानों और उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article