अध्यात्म

दशहरा कब है 2025, विजयदशमी 2025 में कब है, देख लें दशहरा 2025 डेट इन इंडिया, तारीख और समय

Dussehra 2025 kab hai (विजयदशमी 2025 में कब है): शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन यानी दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। दशहरा 2025 में एक खास डेट को पड़ रहा है। यहां से जानें Dussehra 2025 Start and End Date। नोट करें दशहरा 2025 डेट इन इंडिया, दशहरा 2025 तारीख और समय।

Image

Dussehra 2025 kab hai (विजयदशमी 2025 में कब है) (Pic: Canva)

Dussehra 2025 kab hai (विजयदशमी 2025 में कब है): दशहरा भारत के प्रमुख त्योहारों में से है जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और देवी दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। इस वजह से दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। दशहरा 2025 में 2 अक्टूबर को गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। इसी के साथ शारदीय नवरात्र 2025 और दुर्गा पूजा 2025 का समापन हो जाएगा। इस दिन गांधी जयंती भी है।

दशहरा 2025 डेट इन इंडिया, तारीख और समय

दशहरा 2025 डेट 2 अक्टूबर को गुरुवार को मनाया जाएगा। दशमी तिथि का प्रारंभ 1 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2:19 बजे से होगा। इसका समापन 2 अक्टूबर को दोपहर 12:32 बजे होगा (Dussehra 2025 Start and End Date)।

दशहरा का महत्व

दशहरा को धर्म की अधर्म पर और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। देशभर में इसे अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। दशहरा पर जहां उत्तर भारत में रामलीला और रावण दहन का आयोजन होता है वहीं पूर्वी भारत में दुर्गा पूजा और दुर्गा विसर्जन के रूप में इसे मनाया जाता है। दक्षिण भारत में आयुध पूजा व विद्यारंभ के रूप में दशहरे का पर्व मनाया जाता है। मैसुरू और कुल्लू का दशहरा खासतौर पर देशभर में प्रसिद्ध है। इसे देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी खूब आते हैं।

बता दें कि दशहरा भारत में गैजेटेड हॉलिडे होती है। इस दिन स्कूल, बैंक और सरकारी कार्यालय आदि बंद रहते हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article