अध्यात्म

Dussehra Puja Vidhi, Mantra And Aarti: दशहरा पर करें इस विधि से पूजा, यहां देखें आरती और मंत्र लिरिक्स हिंदी में

Dussehra Puja Vidhi, Mantra And Aarti: दशहरा शारदीय नवरात्रि के नौ दिन बाद दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस खास दिन इस देवी की पूजा करके आप भी अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं दशहरा पूजा विधि, मंत्र और आरती के बारे में।

Image

dusshera puja vidhi

Dussehra Puja Vidhi, Mantra And Aarti: हर साल दशहरा या विजयादशमी आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दसवीं तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और बुराई पर अच्छाई की जीत स्थापित की थी। इस वर्ष विजयादशमी का त्योहार 24 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं दशहरा पूजा विधि और मंत्र के बारे में।

Dussehra Puja Vidhi (दशहरा पूजा विधि)

दशहा के दिन सुबह जल्दी उठें और नहाने के बाद साफ कपड़े पहनें। इसके बाद विजय मुहूर्त में देवी अपराजिता की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा के दौरान मां को धूप, दीप, सरली, अक्षत आदि चढ़ाया जाता है। पूजा के दौरान ओम अपराजितयै नम: मंत्र का 108 बार जाप करें। अंत में घी का दीपक जलाएं और देवी अपराजिता की आरती करें।

Dussehra Mantra ( दशहरा मंत्र)

राम रामाय नम:- ॐ अपराजितायै नमः- पवन तनय बल पवन समाना, बुद्धि विवेक विज्ञान निधाना ।

कवन सो काज कठिन जग माहि, जो नहीं होत तात तुम पाहि ॥

Dussehra Puja Shubh Muhurat

दशहरे के दिन विजय मुहूर्त दोपहर 1:58 बजे तक रहता है और दोपहर 2:43 बजे समाप्त होता है। साथ ही इस दिन दोपहर की पूजा 13:13 से 15:28 तक होगी। ऐसे में इस शुभ समय पर देवी अपराजिता की पूजा की जा सकती है।

Dussehra 2023 Arti Lyrics in hindi (दशहरा की आरती के ह‍िंदी ल‍िर‍िक्‍स )

श्री रामचंद्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणम्

नवकंज-लोचन, कंज-मुख, कर कंज, पद कंजारुणम्

कंदर्प अगणित अमित छबि, नवनील-नीरद सुंदरम्

पट पीत मानहु तड़ित रुचि शुचि नौमि जनक-सुतानरम्

भजु दीनबंधु दिनेश दानव-दैत्य-वंश-निकंदनम्

रघुनंद आनँदकंद कोशलचंद दशरथ-नंदनम्

सिर मुकुट कुंडल तिलक चारु उदारु अंग विभूषणम्

आजानुभुज शर-चाप-धर, संग्राम-जित-खर-दूषणम्

इति वदति तुलसीदास शंकर-शेष-मुनि-मन रंजनम्

मम् हृदय-कंज-निवास कुरु, कामादि खल-दल-गंजनम्

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article