अध्यात्म

Dussehra 2022 Date, Puja Timings: इस बार कब मनाया जाएगा दशहरा, जानिए तिथि और मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 03:57 PM IST

Dussehra 2022 Date, Time, Puja Muhurat: मान्यताओं अनुसार दशहरा पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और मां भगवती की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।

Image

इस साल दशहरा पर्व 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा

KEY HIGHLIGHTS
  • दशहरा पर्व इस बार 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
  • इस पर्व को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है।
  • ये पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है।

Dussehra 2022 Date, Time, Puja Muhurat: दशहरा का पर्व इस बार 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग अनुसार ये पर्व अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को अपराह्न काल में मनाया जाता है। ये पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। कुछ जगहों पर इस पर्व को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। जानिए दशहरा की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

दशहरा पूजा मुहूर्त 2022 (Dussehra 2022 Date and Muhurat)

दशमी तिथि की शुरुआत- 4 अक्टूबर 2022 को 2 बजकर 20 मिनट से

दशमी तिथि की समाप्ति- 5 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजे तक

अपराह्न पूजा का समय- 5 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 20 मिनट से दोपहर 3 बजकर 41 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से दोपहर 2 बजकर 54 मिनट तक

श्रवण नक्षत्र प्रारंभ- 4 अक्टूबर को 10 बजकर 51 मिनट से 5 अक्टूबर को 9 बजकर 15 मिनट तक।

क्यों मनाया जाता है दशहरा पर्व? ये पर्व हमारे देश में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। जगह-जगह मेलों का आयोजन होता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। इसलिए इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला बनाकर उसका दहन किया जाता है। इसके पीछे मान्यता ये है कि हम अपने अंदर की बुराई का अंत करें और अच्छाई की लौ को प्रज्वलित करें। इसी के साथ ये दिन कोई भी नया काम शुरू करने के लिए भी शुभ माना जाता है। इस दिन को कई लोग वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोने के आभूषण और नए कपड़े खरीदने के लिए भी शुभ मानते हैं।

राम रामाय नम:- ॐ अपराजितायै नमः- पवन तनय बल पवन समाना, बुद्धि विवेक विज्ञान निधाना

कवन सो काज कठिन जग माहि, जो नहीं होत तात तुम पाहि ॥

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article