अध्यात्म

Sawan 2024: सावन में 72 साल बाद बन रहा है दुर्लभ राजयोग, इन 3 राशियों को मिलेगी अपार सफलता

Sawan Start Date 2024: सावन का महीना इस साल 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। ये महीना भगवान शिव की उपासना के लिए विशेष माना जाता है। इस सावन एक विशेष दुर्लभ संयोग बन रहा है। जो तीन राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

सावन में 72 साल बाद बन रहा है दुर्लभ राजयोग

Sawan Kab Se Hai: हिंदू पंचांग अनुसार सावन महीना 22 जुलाई 2024 से 19 अगस्त 2024 तक चलेगा। इस सावन में बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है। जिस वजह से ये महीना कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास होने जा रहा है। सावन के पहले सोमवार में प्रीति योग, आयुष्मान योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। साथ ही इस महीने में शुक्रादित्‍य योग, बुधादित्‍य योग, गजकेसरी योग, शश योग, कुबेर योग और नवपंचम योग भी बन रहे हैं। इन दुर्लभ संयोग से सावन में तीन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी।

सावन में इन राशियों का होगा भाग्योदय

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सावन महीना बेहद खास साबित होगा। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आपको अटका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में टल रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। इस दौरान किए गए निवेश से आपको तगड़ा लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी सावन महीना लकी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सावन महीना अत्यंत शुभ रहेगा। करियर में आपको अपार सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। पदोन्‍नति या वेतन में वृद्धि की प्रबल संभावना है। आप अपने लिए नया वाहन या प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर समय आपके लिए अच्छा है।

मकर राशि

मकर राशि वालों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। समाज में मान-सम्‍मान बढ़ेगा। आपकी हर जगह प्रशंसा होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैंं। परिवार वालों का हर काम में साथ मिलेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article