अध्यात्म

शनि के वक्री होने से बिगड़ेगी इन राशियों की किस्मत, बड़ी दुर्घटना के प्रबल आसार!

Shani Vakri 2025: 13 जुलाई को शनि वक्री चाल शुरू करने जा रहे हैं। ज्योतिष की मानें तो शनि की ये चाल कुछ राशियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

shani vakri 2025

Shani Vakri 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव को न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। कहते हैं जिस व्यक्ति पर शनि की कृपा बरसती है, तो वह गरीबी से राजसी ठाठ-बाट तक का सफर तय कर सकता है। वहीं, अगर शनि का अशुभ प्रभाव पड़ता है, तो जीवन में बड़े नुकसान का खतरा बना रहता है क्योंकि शनि देव इंसान के अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार फल देने वाले माने जाते हैं। वर्तमान में शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं, और 13 जुलाई 2025 को वे इसी राशि में वक्री हो जाएंगे। शनि के वक्री होने से कुछ राशियों के लिए यह समय परेशानियों भरा साबित हो सकता है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि

इस दौरान आपको मिल रहे सकारात्‍मक परिणामों में कमी आ सकती है। शायद आपको अपनी इच्‍छा के अनुसार परिणाम न मिल पाए। सेहत को लेकर बेहद सावधान रहना होगा। आपको अपने कार्यों में विलंब हो सकता है।

मिथुन राशि

इस दौरान आपको कार्यों में निराशा झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर रहेगी। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। सेहत भी अचानक से बिगड़ सकती है। किसी नए काम की तलाश इस समय पूरे होने की कम ही संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भी ये समय परेशानी भरा साबित होगा। पैसों की कमी महसूस होगी। किसी खास व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। ऐसे में सतर्क रहें। दुर्घटना के प्रबल आसार हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए भी शनि का वक्री होना अशुभ साबित हो सकता है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर हो सकती है। किसी काम में बड़ा धोखा मिलने की संभावना है।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article