अध्यात्म

July Purnima 2025 Date: जुलाई में पूर्णिमा कब पड़ेगी, क्या इस पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा?

July Purnima 2025: जुलाई में गुरु पूर्णिमा पड़ेगी जिसे आषाढ़ी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में इस पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए क्या इस पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा।

Image

July Purnima 2025 Date

July Purnima 2025: जुलाई का महीना शुरू हो गया है और ऐसे में इस महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को लेकर सर्च शुरू हो गई है। बता दें इस महीने में गुरु पूर्णिमा पड़ेगी जिसका सनातन धर्म में सर्वाधिक महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन व्रत रखने से खूब पुण्य की प्राप्ति होती है। इस पूर्णिमा पर गुरुओं की पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है। लेकिन क्या इस पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण भी लग रहा है? चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

जुलाई में पूर्णिमा कब है 2025 (July Purnima 2025 Date)

जुलाई में पूर्णिमा 10 तारीख को पड़ रही है। ये गुरु पूर्णिमा होगी। जिसकी शुरुआत 9 जुलाई की देर रात 1 बजकर 36 मिनट से होगी और समाप्ति 11 जुलाई की देर रात 2 बजकर 6 मिनट पर होगी।

जुलाई पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 (July Purnima Muhurat 2025)

शुभ - उत्तम - 05:31 से 07:15

लाभ - उन्नति - 12:26 से 14:10

अमृत - सर्वोत्तम - 14:10 से 15:54

शुभ - उत्तम - 17:38 से 19:22

अमृत - सर्वोत्तम - 19:22 से 20:38

क्या जुलाई की पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लग रहा है (Kya July Ki Purnima Par Chandra Grahan Lag Raha Hai)

जी नहीं, जुलाई की पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण नहीं लग रहा है। भले ही चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता हो लेकिन हर पूर्णिमा पर ग्रहण लगे ऐसा नहीं होता है। ग्रहण सिर्फ कुछ विशेष परिस्थितियों में ही लगता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article