Diwali 2023 Ke Bad Diye Ka Kya Karen:दिवाली की रात हर कोई अपने घर को दीयों की रोशनी से रोशन करता है। जले हुए दीपक के कुछ उपाय आपके घर की नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं। अधिकतर दिवाली के बाद लोग दिवाली के दिये फेंक देते हैं या उन्हें कचड़े में डाल देते हैं। कुछ दिवाली के दिये संभालकर रखते हैं और अगले सार उनका प्रयोग करते हैं। दिवाली के दियो से कुछ टोटके से करने से घर में नाकारात्मकता दूर होती है। आइए जानते हैं दिवाली के दियों का क्या करना चाहिए।
दिवाली के बाद दियों का क्या करें
घर से नाकारात्मकता दूर करने के लिए
दिवाली के बाद आप जलते हुए दीपकों को किसी नदी या बहते पानी में विसर्जित कर सकते हैं। दरअसल पुराने दीये घर में नकारात्मकता बढ़ाते हैं। साथ ही घर से सुख-शांति भी भंग होती है। इस कारण से दिवाली के बाद दीये नदी में प्रवाहित कर देने चाहिए।
मनोकामना पूरी करने के लिए
दिवाली पर जलते हुए दीपक दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस तरह से व्यक्ति सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकता है और जीवन में हमेशा खुश रह सकता है। ऐसा करने से माना लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
सुख-शांति के लिए
दिवाली के बाद दीया जलाने का यह उपाय आपके जीवन को नकारात्मक ऊर्जाओं से बचाएगा। दिवाली के बाद घर में पांच दिये रखें और बाकी बच्चों में बांट दें। अगर दिवाली के बाद ये उपाय किए जाएं तो इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है और व्यक्ति के जीवन की सभी चिंताएं दूर हो जाती हैं।
