अध्यात्म

Dhanteras Puja Samagri List 2025: धनतेरस की पूजा में क्या क्या सामान लगता है? याद से नोट करें धनतेरस की पूजा सामग्री लिस्ट

Dhanteras Puja Samagri List in Hindi (धनतेरस पूजा सामग्री लिस्ट इन हिंदी): आज देशभर में धनतेरस मनाया जा रहा है। इस दिन पूरे विधि-विधान से माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है। इस पूजा में क्या-क्या सामान लगता है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां धनतेरस की पूजा सामग्री लिस्ट दी गई है।

Image

धनतेरस पूजा सामग्री लिस्ट (AI Generated)

Dhanteras Puja Samagri List in Hindi (धनतेरस की पूजा सामग्री लिस्ट): दीपावली पर्व का शुभारंभ 'धनतेरस' या 'धनत्रयोदशी' के साथ होता है। हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। आज वही धनतेरस का खास दिन है। इस दिन पूरे विधि-विधान से माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस पूजा में कई तरह के सामान का इस्तेमाल किया जाता है। यहां से आप धनतेरस की पूजा सामग्री लिस्ट देख सकते हैं। इस लिस्ट में पूजा में इस्तेमाल होने वाले हर सामान का नाम लिखा हुआ है।

धनतेरस पूजा सामग्री सूची (Dhanteras Puja Samagri List)-

  • चौकी
  • स्वस्तिक या अल्पना बनाने के लिए अक्षत या आटा
  • चौकी पर बिछाने के लिए लाल वस्त्र
  • मिट्टी के बड़े दीपक
  • सरसों का तेल
  • 13 मिट्टी के दीपक और बाती
  • कौड़ी
  • माता लक्ष्मी, गणेशजी, भगवान कुबेर, धन्वंतरि और यमराज जी की तस्वीर
  • पूजा की थाली
  • सुपारी
  • कुबेर यंत्र
  • कलश
  • मौली या कलावा
  • अक्षत
  • रोली या अबीर
  • गुलाल
  • सिक्का
  • गुड़ या शक्कर
  • चंदन
  • कुमकुम और हल्दी
  • चौकी को शुद्ध करने के लिए गंगाजल
  • सीजनल फल
  • मिष्ठान्न
  • ताम्बूल (पान, लौंग, सुपारी, इलायची)
  • क्षमतानुसार दक्षिणा
  • लाल और पीले पुष्प
  • पुष्प माला
  • धुप
  • अगरबत्ती
  • चढ़ावा के लिए खील-बताशा, धनिया के बीज, नए बर्तन, नई झाड़ू, धान-मूंग
  • कपूर

धनतेरस पूजा विधि

धनतेरस के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और धन्वंतरि देव की पूजा की जाती है। पूजा शुरू करने से पहले मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं। साथ ही घर में लक्ष्मी जी के पैरों के निशान बनाएं। इसके बाद माता लक्ष्मी, देवता कुबेर और भगवान धन्वंतरि की षोडोपचार विधि से पूजा करें। भगवान को कुमकुम लगाएं और माला पहनाएं साथ ही अक्षत चढ़ाएं। इसके बाद भोग अर्पित करें। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि को कृष्ण तुलसी, गाय का दूध और उससे बना मक्खन जरूर चढ़ाना चाहिए। धनतेरस पर पीतल की कोई न कोई वस्तु खरीदकर भगवान धन्वंतरि को जरूर चढ़ाएं। साथ ही धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करें। आखिर में माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और धन्वंतरि जी की आरती करें और पूजा के बाद सभी में प्रसाद बांट दें। शाम के समय आटे से चौमुखा दीपक बनाएं और उसमें सरसों या तिल का तेल डालकर इसे घर के बाहर दक्षिण दिशा में रख दें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article