Dhanteras 2025 Gold Purchase Muhurat (18-Oct-25): कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन सोना-चांदी की खरीदारी का विशेष महत्व है, इसे शुभ माना जाता है। आज 18 अक्टूबर को धनतेरस है और आज के दिन हर चीज खरीदने से पहले मुहूर्त देखना जरूरी है। अगर आप सोना- चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपको पहले यहां से शुभ मुहूर्त जान लेने चाहिए।
धनतेरस 2025 सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त-
धनतेरस के दिन सोना चांदी खरीदने के लिए अमृत काल का मुहूर्त ही शुभ होता है। 18 अक्टूबर को अमृत काल सुबह 8 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इस समय के दौरान ही आपको सोना-चांदी खरीदनी है।
धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले जानें दिन का चौघड़िया-
- शुभ काल- 7:49 AM से 9:15 AM
- चर काल- 12:06 PM से 1:32 PM
- लाभ काल- 1:32 PM से 2:57 PM
धनतेरस 2025 पूजा शुभ मुहूर्त-
धनतेरस में सामान की खरीदारी सुबह से पूरे दिन कर सकते हैं। त्रयोदशी को दिन भर खरीदारी कर सकते हैं। महत्वपूर्ण है क्या खरीदें? बहुत विशेष सामान खरीदना हो तो अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक है। फिर 07 बजकर 16 मिनट से 08 बजकर 21 मिनट तक है। धनतेरस पूजा मुहूर्त की बात करें तो वृष लग्न का समय शाम 07 बजकर 16 मिनट से लेकर 09 बजकर 01 मिनट तक है। वहीं, सिंह लग्न रात्रि 01 बजकर 19 से 03 बजकर 56 तक रहेगा।
