अध्यात्म

इस धनतेरस पर न खरीदें वाहन और संपत्ति! जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?

Dhanteras 2025: दीपावली से पहले कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। यह दिन सोना-चांदी, बर्तन, जमीन और वाहन खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। हालांकि साल 2025 में धनतेरस पर वाहन और संपत्ति खरीदना शुभ नहीं माना जा रहा है। दरअसल इस दिन इन चीजों की खरीदारी के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।

Image

इस धनतेरस न खरीदें वाहन और प्रॉपर्टी (Pic Credit- Canva)

Dhanteras 2025: साल 2025 में धनतेरस 18 अक्टूबर दिन शनिवार को पड़ रही है। यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि यह तिथि हर प्रकार से नई चीजों जैसे सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, संपत्ति खरीदने के लिए शुभ मानी जाती है, लेकिन साल 2025 में ऐसा नहीं है।

इस बार धनतेरस पर वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त नहीं है। इसके साथ ही धनतेरस शनिवार के दिन है। मान्यता है कि शनिवार के दिन लोहे का सामान खरीदने से शनिदेव के कोप का भागी बनना पड़ता है।

नहीं हैं शुभ नक्षत्र

पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि धन-स्वास्थ्य और स्थिर समृद्धि पर केंद्रित होती है। इस दिन रोहिणी या पुष्य जैसे नक्षत्रों की अनुपस्थिति के कारण वाहन खरीदारी दुर्घटना या हानि का कारण बन सकती है। 2025 में धनतेरस पर कोई शुभ मुहूर्त वाहन खरीदारी के लिए उपलब्ध नहीं है, क्योंकि तिथि 18 अक्टूबर को प्रारंभ होकर 19 अक्टूबर तक चलेगी, लेकिन नक्षत्र जैसे रेवती यात्रा को अशुभ तरीके से प्रभावित करते हैं।

क्या कहते हैं ग्रंथ

मुहूर्त चिंतामणि में वैसे भी त्रयोदशी तिथि को वाहन खरीदने के अनुकूल न हीं माना गया है। हालांकि धनतेरस पर इनकी खरीदारी की जा सकती है, लेकिन इस बार शनिवार का दिन होने के साथ ही अशुभ नक्षत्रों के प्रभाव के चलते वाहन या संपत्ति खरीदने का शुभ मुहूर्त नहीं है।

द्रिक पंचांग के अनुसार कब हैं वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने के शुभ मुहूर्त?

द्रिक पंचांग की मानें तो 18 अक्टूबर को वाहन या प्रापर्टी खरीदने का कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। वाहन की खरीदारी आप अक्टूबर 2025 में 2, 3, 5, 10, 12, 13, 15, 24, 29, 30 और 31 अक्टूबर को कर सकते हैं। वहीं, संपत्ति की खरीदारी आप 16, 17, 23 और 24 अक्टूबर को कर सकते हैं। द्रिक पंचांग में 18 अक्टूबर के दिन शनिवार को संपत्ति और वाहन खरीदने के लिए वर्जित बताया गया है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article