अध्यात्म

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन सौभाग्य में वृद्धि के लिए खरीदें ये पांच चीजें, खुशियों से भर जाएगा घर

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन दिवाली उत्सव की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस के दिन कुछ सामान खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में चलिए जानते हैं धनतेरस के दिन किन चीजों को खरदीना चाहिए।

Image

Dhanteras 2023

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। दीपावली की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। इस दिन चांदी सोना आदि चीजें खरदीना बहुत ही शुभ होता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर 2023 शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन धन्वंतरि की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूजा करने से या सामान खरीदने के लाने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। आइए जानते हैं धनतेरस के दिन किन पांच चीजों को खरीदना शुभ फलदायी होगा।

धनतेरस पर खरीदें ये चीजें

सोना चांदी

सोने या चांदी की बनी वस्तुएं खरीदें। इसमें आभूषण भी आते हैं। सिक्के भी आते हैं। यदि किसी के पास बहुत महंगे आभूषण क्रय करने का धन नहीं है या वह किसी कारणवश नहीं खरीद पाता है तो सोने की थोड़ी मात्रा,सोने की बिंदी या चांदी के चम्मच इत्यादि छोटी वस्तुएं भी खरीद सकता है।

श्रृंगार का सामान

धनतेरस के दिन महिलाओं को श्रृंगार के सामान खरीदने चाहिए।

धनिया

धनिया खरीदना चाहिए। इस पावन दिवस पर धनिया के बीज खरीदना बहुत शुभ होता है।

झाड़ू

इस दिन झाड़ू अवश्य खरीदना चाहिए। जिस प्रकार झाड़ू घर की सफाई करके समस्त गंदगी को बाहर करता है वैसे ही इसके क्रय करने से दरिद्रता घर से बाहर जाती है तथा संपन्नता का आगमन होता है।

काम से संबंधित चीजें

आप जिस व्यवसाय में हैं उससे संबंधित चीज अवश्य खरीदें। यदि आप लेखक या पत्रकार हैं तो कलम खरीदें। व्यापारी बही खाता खरीदें। यदि आप आई टी फील्ड में हैं तो लैपटाप ले सकते हैं। इस प्रकार अपने कार्य से संबंधित चीजें अवश्य खरीदें इससे आपके उस जॉब या व्यवसाय में तरक्की होगी।

इस प्रकार धनतेरस के इस महान पर्व पर ये पांच चीजें अवश्य खरीदें। इन 5 चीजों के क्रय का प्रत्यक्ष सम्बन्ध हमारी संपन्नता से है। इससे विपन्नता समाप्त होती है और प्रगति के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article