अध्यात्म

Dhanteras Gold-Silver Buying Time: धनतेरस 2022 खरीदारी का शुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 06:09 PM IST

Gold And Silver Buying Time On Dhanteras 2022: धनतेरस पर शुभ मुहूर्तों में खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। यहां आप 23 अक्टूबर को सोना, चांदी और बर्तनों की खरीदारी के कौन-कौन से मुहूर्त रहेंगे सबसे शुभ।

Image

Dhanteras 2022 Shopping Time: धनतेरस पर सोना, चांदी और बर्तन की खरीदारी के सभी शुभ मुहूर्त यहां जानें।

KEY HIGHLIGHTS
  • धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने की परंपरा है।
  • लेकिन इन चीजों की खरीदारी शुभ मुहूर्तों में करना ज्यादा उत्तम माना जाता है।
  • इस बार धनतेरस 22 और 23 अक्टूबर दोनों ही दिन मनाई जाएगी।

Dhanteras 2022 Gold And Silver Buying Time: धनतेरस वाले दिन सोना-चांदी खरीदने की परंपरा है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग इन धातुओं से बने गहनों की खरीदारी करते हैं। सोना, चांदी के साथ ही इस दिन झाड़ू, धनिया, पीतल, दीपक और भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमाएं भी खरीदी जाती हैं। इस दिन शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। कहते हैं शुभ मुहूर्त में कोई भी चीज खरीदने से वो चीज भरपूर लाभ देती है। इसलिए जान लें धनतेरस पर सोना-चांदी या किसी भी चीज की खरीदारी के लिए कौन-कौन से मुहूर्त रहेंगे शुभ।

धनतेरस 2022 पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त (Gold Buying Time On Dhanteras 2022)

23 अक्टूबर को सोने-चांदी और बर्तन की खरीदारी का मुहूर्त: पहला मुहूर्त सुबह 7.51 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दूसरा दोपहर 1:30 से 3 बजे तक और तीसरा शाम 6 बजे से रात 10:30 बजे तक।

धनतेरस पर बना रहा है बेहद शुभ संयोग: धनतेरस का दिन परमसिद्ध मुहूर्त होता है। 23 अक्टूबर को पूरे दिन धनतेरस सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। ये योग बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए खरीदारी के लिए 23 अक्टूबर का दिन अधिक शुभ माना जा रहा है। इसके साथ ही दोपहर 2:30 बजे से अमृत सिद्धि योग भी शुरू होगा। 23 अक्टूबर को सुबह 7.51 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच चर, लाभ और अमृत के शुभ चौघड़िया मुहूर्त रहेंगे। इस कारण ये समय खरीदारी के लिए सबसे शुभ रहने वाला है।

धनतेरस 2022 पूजा मुहूर्त (Dhanteras 2022 Puja Muhurat): 23 अक्टूबर को धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 44 मिनट से शाम 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article