शनि 23 अक्टूबर को यानी धनतेरस (Dhanteras) वाले दिन मार्गी होने जा रहे हैं। शनि का ये परिवर्तन बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि शनि पूरे 141 दिन बाद अपनी चाल बदल रहे हैं। खास बात ये है कि शनि मार्गी होकर महापुरुष राजयोग बना रहे हैं। इस योग के चलते मकर राशि वालों के लिए साल 2022 का बचा हुआ समय बेहद शुभ रहेगा। शश महापुरुष राजयोग व्यक्ति को पूरी दुनिया में मान-सम्मान दिलाता है। इस योग में जन्मे बच्चों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है।
धनतेरस 2022 पर शनि मार्गी होंगे (Shani Margi On Dhanteras 2022 )
सभी ग्रहों में से शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई साल का समय लगता है। शनि 12 जुलाई 2022 को वक्री अवस्था में चले गए थे और वो अब 23 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर मकर में ही मार्गी हो जाएंगे।
मकर वालों के लिए बेहद शुभ समय: ज्योतिष अनुसार शनि के मकर राशि में मार्गी होने पर मकर में शश महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। इस योग का सबसे ज्यादा लाभ मकर वालों को ही मिलेगा। इसके चलते मकर जातकों को साल 2022 के बचे हुए समय राजयोग की भांति परिणाम हासिल होंगे। वरिष्ठ ज्योतिषियों के अनुसार शश महापुरुष राजयोग व्यक्ति को पूरी दुनिया में मान-सम्मान दिलाता है।
इन्हें मिलेगी शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से राहत: शनि के मार्गी होने से मिथुन और तुला वालों को शनि ढैय्या से कुछ राहत मिलेगी। तो वहीं धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को शनि साढ़े साती से राहत मिलेगी। इस कारण करियर से कुछ बेहतर विकल्प प्राप्त होंगे। इन राशियों के व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
