Devshayani Ekadashi 2023 Parana Time: देवशयनीएकादशी व्रत का पारण 30 जून को यानी आज किया जाएगा। सुबह 2 बजकर 42 मिनट से द्वादशी तिथि लग चुकी है। हरि वासर सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। बता दें एकादशी व्रत को खोलने की विधि को ही पारण कहते हैं। एकादशी व्रत का पारण (Ekadashi Vrat Parana Time Today) द्वादशी तिथि पर किया जाता है। आज एकादशी व्रत खोलने का समय दोपहर में रहेगा। जानिए देवशयनी एकादशी व्रत का पारण कितने बजे किया जाएगा (Devshayani Ekadashi Fast Breaking Time Today)।
देवशयनी एकादशी पारण टाइम 2023 (Devshayani Ekadashi Parana Time 2023)
| 30 जून को व्रत तोड़ने का समय | 01:48 PM से 04:36 PM |
| पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय | 08:20 AM |
| एकादशी तिथि प्रारम्भ | 29 जून 2023 03:18 |
| एकादशी तिथि समाप्त | 30 जून 2023 02:42 |
एकादशी व्रत के पारण की विधि (Ekadashi Vrat Parana Vidhi)
एकादशी व्रत के अगले दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और नहा कर साफ कपड़े पहन लें। इसके बाद भगवान विष्णु की विधि विधान पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप करें। इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें दान-दक्षिणा जरूर दें। इसके बाद अपना व्रत खोल लें। (World Social Media Day 2023: अंकज्योतिष अनुसार सोशल मीडिया हैंडल और पासवर्ड का करें चयन, तुरंत बढ़ जाएंगे फॉलोअर्स)
एकादशी व्रत का पारण कब करना चाहिए (Ekadashi Vrat Parana Rules)
एकादशी व्रत का पारण सूर्योदय के बाद करना चाहिए। ध्यान रहे कि एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में करना अनिवार्य होता है। लेकिन अगर द्वादशी तिथि सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो रही है तो ऐसे में एकादशी व्रत का पारण सूर्योदय के बाद करना चाहिए। साथ ही एकादशी व्रत का पारण हरि वासर के दौरान भी नहीं होना चाहिए। हरि वासर द्वादशी तिथि की पहली एक चौथाई अवधि होती है।
