अध्यात्म

Dev Diwali 2022: देव दिवाली पर आजमाएं ये चार वास्तु टिप्स, धन-कारोबार के मोर्चे पर मिलेगा बेशुमार लाभ

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 09:41 PM IST

Dev Diwali 2022: इस साल देव दिवाली 08 नवंबर को मनाई जाएगी। ऐसा कहते हैं कि देव दिवाली पर देवलोक से देवता दिवाली मनाने धरती पर उतरते हैं। यदि इस दिन पांच खास उपाय कर लिए जाएं तो धन-कारोबार के मोर्चे पर बेशुमार लाभ मिल सकता है। इसलिए इस दिन काशी में गंगा नदी के घाट दीपों से सजे रहते हैं।

Image

देव दिवाली पर किस्मत चमकाएंगे ये 5 उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • देव दिवाली पर किस्मत चमकाएंगे ये 5 उपाय
  • 08 नवंबर को मनाई जाएगी देव दिवाली
  • इस दिन धरती पर दिवाली मनाएंगे देवता

Dev Diwali 2022: हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। देव दिवाली पर पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा कहते हैं कि इस दिन काशी के गंगा घाट पर देवता दिवाली मनाने उतरते हैं। इसलिए इस दिन काशी में गंगा नदी के घाट दीपों से सजे रहते हैं। इस बार देव दिवाली का त्योहार 08 नवंबर को मनाया जाएगा। बड़े संयोग की बात है कि इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। आइए आज आपको देव दिवाली के पांच ऐसे उपाय बताते हैं जो धन-कारोबार के मोर्चे पर आपको बेशुमार लाभ दे सकते हैं।

मिट्टी के दीपक में लौंग

लौंग किसी भी पूजा के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। देव दिवाली के दिन आटे या मिट्टी का दीपक बनाकर उसमें 7 लौंग डालें और प्रज्वलित करें। ये उपाय करने से आपके घर में खुशहाली आएगी।

घर में तुलसी का पौधा लगाएं

देव दिवाली के दिन घर में या घर के आस-पास तुलसी का पौधा लगाना भी बहुत फायदेमंद बताया गया है। तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। इस माह तुलसी-शालिग्राम का विवाह भी कराया जाता है, जो विष्णु जी का ही एक रूप है।

विष्णु प्रतिमा और तुलसी के 11 पत्ते

देव दिवाली के दिन भगवान विष्णु की प्रतिमा पर तुलसी के 11 पत्ते कलावे की सहायता से बांध दें। ये उपाय करने से आपके जीवन में चल रही तमाम आर्थिक समस्याओं का निवारण हो जाएगा।

तुलसी पर पीला कपड़ा बांधें

देव दिवाली के दिन तुलसी के पौधे पर पीले रंग का कपड़ा बांधने से कारोबार और नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। ये उपाय करने से करियर, कारोबार में लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

दीप दान का महत्व

देव दिवाली पर गंगा नदी या दूसरी पवित्र नदियों में दीप दान करने का भी बड़ा महत्व होता है। ऐसी मान्यताएं हैं कि इस दिन गंगा नदी के घाट पर दीप दान करना देवताओं के साथ दिवाली मनाने के समान होता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article