Akshay Navami 2022: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं कि आंवले के पेड़ के अंदर भगवान विष्णु स्वयं वास करते हैं, इसलिए अक्षय नवमी पर इस पेड़ की उपासना करने से श्री हरि का आशीर्वाद मिल जाता है। अक्षय नवमी के दिन आंवले का वृक्ष या पौधा लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। आइए आपको अक्षय नवमी के कुछ विशेष उपाय भी बताते हैं, जिन्हें करने से धन-संपन्नता बढ़ती है।
अक्षय नवमी पर जरूर करें ये चमत्कारी उपाय
अक्षय नवमी के दिन एक विशेष उपाय कर आप आर्थिक मोर्चे पर समृद्ध हो सकते हैं। इस दिन आंवले के बीजों को एक लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी या धन के स्थान पर रख दीजिए। ऐसा करने से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं रहेगी। अगर आप कारोबारी पेशे से ताल्लुक रखते हैं तो इस चीज को अपने गल्ले में भी रख सकते हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि ये चमत्कारी उपाय करने से आपको न सिर्फ भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
उपाय के वक्त न करें ये गलतियां
ध्यान रहे कि ये उपाय आपको अक्षय नवमी के दिन सूरज ढलने से पहले करना है। सूर्यास्त के बाद या तिथि समापन के बाद ये उपाय करने का कोई महत्व नहीं रह जाएगा। आंवले को लाल कपड़े में बांधते समय इस मंत्र का जाप करें। ''पिता पितामहाश्चान्ये अपुत्रा ये च गोत्रिण:। ते पिबन्तु मया द्त्तं धात्रीमूलेक्षयं पय:।। आब्रह्मस्तम्बपर्यन्तं देवर्षि पितृमानवा:। ते पिबन्तु मया द्त्तं धात्रीमूलेक्षयं पय:।।'' इस मंत्र का उच्चारण धीमे स्वर में करें और और भगवान विष्णु को याद करते रहें।
अक्षय नवमी की तिथि और शुभ मुहूर्त
इस साल अक्षय नवमी की शुरुआत 01 नवंबर को रात 11 बजकर 04 मिनट से लेकर 02 नवंबर को रात 09 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। उदिया तिथि के चलते अक्षय नवमी 02 नवंबर को मनाई जाएगी। अक्षय नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 02 नवंबर को सुबह 06 बजकर 34 मिनट से 12 बजकर 04 मिनट तक रहेगा।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
