Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 02 February 2026: आज तारीख 02-02-2026 है और दिन सोमवार है। आज की तारीख 02 है, जिसका संबंध अंक 2 (चन्द्रमा) से माना जाता है। अंक 2 मन, धर्म, धन, वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक होता है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी माना जाता है। अंक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है।
पूरी तारीख का योग करें तो (0 + 2 + 0 + 2 + 2 + 0 + 2 + 6 = 14) और 1 + 4 = 5 आता है। इस तरह आज का भाग्यांक 5 रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह बुध है। सूर्य, गुरु और चन्द्रमा परम मित्र हैं, जबकि सूर्य और शनि मित्र नहीं हैं। अंक 2 के मित्र अंक 3, 1 और 9 माने जाते हैं। आज के दिन चंद्रमा का दिन भी है। इस कारण आज के दिन पर चंद्रमा का डबल प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही बुध का भी प्रभाव रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)
आज जॉब और व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। भाग्यांक 5 आपको जॉब में पद परिवर्तन दे सकता है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य में उदर या नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
उपाय: सूर्योपासना करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)
आज जॉब और व्यवसाय में प्रसन्नता रहेगी। नामांक 4 और 8 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। चन्द्रमा और गुरु शिक्षा में लाभ देंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)
आज गुरु और भाग्यांक 5 के स्वामी बुध का प्रभाव जॉब में संघर्ष दे सकता है। व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य में स्किन विकार से परेशानी हो सकती है।
उपाय: गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)
आज भाग्यांक 5 मैनेजमेंट, आईटी, बैंकिंग और मीडिया क्षेत्र में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता दे सकता है। व्यवसाय में नामांक 2 और 3 के व्यक्तियों से शुभ लाभ रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल, हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)
आज व्यवसाय में नामांक 3 और 9 से लाभ मिलने के संकेत हैं। जॉब में उन्नति के अवसर हैं और रुके कार्य आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: सूर्योपासना करें।
शुभ रंग: नारंगी, हरा
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)
आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 5 का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: नारंगी, पीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)
आज अंक स्वामी केतु और भाग्य स्वामी राहु का प्रभाव रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और जॉब में पद परिवर्तन या प्रमोशन संभावित है। मूलांक 1 और 3 के लोग मददगार रहेंगे।
उपाय: श्री गणेश उपासना करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
भाग्य प्रतिशत: 80%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)
आज शनि और चन्द्रमा का सहयोग मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के लिए प्रयास तेज होंगे। मंगल और गुरु के प्रभाव से व्यवसाय में जल्द बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: मूंग का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)
आज व्यवसाय में चन्द्रमा और मंगल का सहयोग रहेगा। जॉब और व्यवसाय को लेकर संतुष्टि रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: शनि के द्रव्य उड़द और तिल का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी, पीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
