Today Horoscope 08 February 2023: आज फाल्गुन मास की तृतीया तिथि है। नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी रहेगा। सूर्य मकर राशि में गोचर हैं तो चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान हैं। गुरु अपनी स्वराशि मीन में बैठे हुए हैं तो शनि भी अपनी प्रिय राशि कुंभ में विराजमान हैं। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को देखते हुए आज का दिन 4 राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है। इन राशियों के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार रहेंगे।
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए कल का दिन शुभ साबित होने वाला है। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपका जीवनसाथी आपको खुश करने की हर संभव कोशिश करेगा। अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम जीवन अच्छी रहेगा।
सिंह राशि: आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत में सुधार होगा। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। नए माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि: नौकरी में उन्नति मिलेगी। कार्यस्थल में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। अटके हुए धन की प्राप्ति के प्रबल आसार हैं। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। बिजनेस वालों के लिए भी दिन अच्छा है। प्रेम जीवन की बात करें तो उसमें सफलता मिलेगी।
धनु राशि: नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार हैं। सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी काम में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। काम में खूब मन लगेगा। लव पार्टनर का हर काम में साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
