Aaj Ka Rashifal: आपके करियर, पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए कैसा रहेगा 2 फरवरी का दिन, जानिए आज के राशिफल से
- Authored by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 3, 2026, 07:21 AM IST
Aaj Ka Rashifal (03 February 2026) आज का राशिफल : 03 फरवरी 2026, मंगलवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज चन्द्रमा सूर्य की राशि सिंह में गोचर कर रहे हैं। सूर्य शनि की राशि मकर में और शनि गुरु की राशि मीन में स्थित हैं। मंगलवार का दिन होने के कारण आज हनुमान जी की उपासना का विशेष महत्व माना गया है। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और हनुमान बाहुक के पाठ से मानसिक और शारीरिक शांति मिलती है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?
3 फरवरी का राशिफल
Aaj Ka Rashifal (03 February 2026) आज का राशिफल : आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इसके साथ ही मघा नक्षत्र आज रात 10 बजकर 10 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। योग शोभन रहेगा। करण तैतिल शाम 1 बजकर 11 तक रहेगा। इसके बाद गर लग जाएगा।
ग्रहों की स्थिति में आज चंद्रमा और केतु सिंह राशि में रहेंगे। इसके साथ ही सूर्य, मंगल और शुक्र मकर राशि में रहेंगे। बुध रात 9 बजकर 54 तक तो मकर में रहेंगे। इसके बाद कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। कुंभ में राहु और मीन में शनि रहेंगे। गुरु व्रकी अवस्था में मिथुन में विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो स्टूडेंट्स के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। मंगल और गुरु की अनुकूल स्थिति कॅरियर से जुड़े मामलों में सहायता करेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। टीचिंग, आईटी और बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को प्रोमोशन या अच्छी खबर मिल सकती है। युवा अपनी लव लाइफ को लेकर खुश और संतुष्ट रहेंगे।
उपाय: सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग: पीला, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा चतुर्थ भाव में हैं, जिससे जॉब और पारिवारिक मामलों पर फोकस बना रहेगा। बैंकिंग और ऑफिस जॉब से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। प्रोमोशन के प्रयास तेज हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य को लेकर राहत मिलेगी और मानसिक तनाव कम होगा।
उपाय: श्री सूक्तम का पाठ करें और गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: नीला, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 60%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा का तृतीय गोचर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। बुध और शुक्र का सहयोग जॉब में नए अवसर दिला सकता है। जॉब चेंज के इच्छुक लोगों को आज अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। बिजनेस से जुड़े लोग नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। लव लाइफ सामान्य से बेहतर रहेगी और स्वास्थ्य भी संतोषजनक रहेगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और तिल-गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
कर्क राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा द्वितीय भाव में हैं, जिससे धन और कॅरियर से जुड़े मामलों में सुधार होगा। गुरु और मंगल का प्रभाव आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है। जॉब में स्थिरता रहेगी और बिजनेस में मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के संकेत भी मिल रहे हैं। वाणी और व्यवहार में संयम रखें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे।
उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें, गुड़ और अनार का दान करें।
शुभ रंग: लाल, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 55%
सिंह राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी को लेकर खुशी मिल सकती है। बिजनेस में नई डील फाइनल होने के योग हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी और धार्मिक यात्रा की संभावना बन रही है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सही दिशा में मेहनत करनी होगी।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, अन्न और कंबल का दान करें।
शुभ रंग: पीला, हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का आज का राशिफल
बैंकिंग और आईटी जॉब से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण है। प्रोमोशन और विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। नए बिजनेस प्लान पर काम शुरू करना फायदेमंद रहेगा। गृह निर्माण से जुड़े रुके काम पूरे हो सकते हैं। लव लाइफ में सुधार होगा और स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु को पीला वस्त्र और फल अर्पित करें, कंबल दान करें।
शुभ रंग: सफेद, हरा
भाग्य प्रतिशत: 60%
तुला राशि का आज का राशिफल
शुक्र का प्रभाव जॉब में लाभ दिला सकता है। चन्द्रमा एकादश भाव में होने से इनकम से जुड़े मामलों में सुधार होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। बिजनेस में नए प्रयास सफल हो सकते हैं। लव लाइफ तनाव से राहत दिलाएगी, लेकिन ज्यादा सोच-विचार से बचें।
उपाय: शिव उपासना करें और सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 55%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
मंगल का प्रभाव रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ दिला सकता है। जॉब और बिजनेस में स्थिर सफलता मिलेगी। ऑफिस में काम बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चल रही चिंताएं कम होंगी। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए संवाद बनाए रखें।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और मूंग का दान करें।
शुभ रंग: पीला, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 55%
धनु राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा नवम भाव में हैं, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जॉब और बिजनेस में निवेश से जुड़े फैसले फायदेमंद रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लव लाइफ उत्साह और आनंद से भरी रहेगी।
उपाय: पिता का आशीर्वाद लें और मसूर का दान करें।
शुभ रंग: बैगनी, लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का आज का राशिफल
चन्द्रमा अष्टम भाव में होने से स्वास्थ्य और परिवार को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। जॉब की स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन खानपान पर ध्यान दें। लव लाइफ में तनाव संभव है। संयमित दिनचर्या आपके लिए लाभदायक रहेगी।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, तिल का दान करें और सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: आसमानी, बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 70%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
शनि और चन्द्रमा का प्रभाव पारिवारिक और धार्मिक मामलों में सकारात्मक रहेगा। स्टूडेंट्स को कॅरियर पर फोकस करना होगा। रुका हुआ धन मिलने से राहत मिलेगी। निर्णय सोच-समझकर लें, जल्दबाजी से बचें।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद, आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि का आज का राशिफल
गुरु और शनि की स्थिति कॅरियर को सही दिशा देगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है और मेहनत सफल होगी। जॉब वर्क में सुधार होगा। खर्चों की अधिकता रह सकती है। लव लाइफ में हल्का तनाव संभव है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अनार का दान करें।
शुभ रंग: पीला, लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।