अध्यात्म

Daily Horoscope, 1 July 2023: जुलाई का पहला दिन वृष-तुला समेत इन राशियों के लिए रहेगा लकी, जानिए अपना आज का राशिफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jul 1, 2023, 06:01 AM IST

Daily Horoscope 1 July 2023 In Hindi, Today Horoscope: जुलाई महीने का पहला दिन वृष और तुला समेत इन राशि जातकों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। आर्थिक स्थिति से लेकर स्वास्थ्य और नौकरी में भी सुधार होगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा नए माह का पहला दिन।

Image

राशिफल 1 July 2023

Daily Horoscope 1 July 2023 In Hindi, Today Horoscope: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृश्चिक राशि में व अनुराधा नक्षत्र का तृतीय चरण है। शुक्र कर्क,मङ्गल सिंह, शनि कुम्भ, गुरु मेष, सूर्य-बुध मिथुन तथा राहु मेष में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृश्चिक राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

ये भी पढ़ें : आज का अंकराशिफल

Horoscope Today in hindi

1 मेष- आज मङ्गल का पंचम व शुक्र का चतुर्थ गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

2 वृष- आज का दिन जाँब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।धार्मिक यात्रा की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

3 मिथुन- सूर्य -बुध का इस राशि में गोचर मंगलमय है। जाँब में प्रगति होगी। एकादश गुरु के कारण आर्थिक सुख में सफलता आसान है। जाँब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नारंगर व आसमानी रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें।

4 कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का पंचम व मित्र ग्रह गुरु का मेष गोचर आर्थिक विकास देगा। व्यवसायी लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। सात प्रकार के अन्न का दान करें।तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

5 सिंह-आज जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।नारंगी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। चावल व तिल का दान करें। सूर्य उपासना करें व पिता का आर्शीवाद लें।

6 कन्या-चन्द्रमा तृतीय तथा अष्टम गुरु स्वास्थ्य के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक प्रगति से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व शुक्र आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

7 तुला-दशम शुक्र मङ्गलमय हैं।जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा।हरा व नारंगी रंग शुभ है। मसूर व मूंग का दान करें।

8 वृश्चिक- आज व्यवसाय में मङ्गल व शुक्र सफलता देगा। मेष व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं। गुरु का आशीर्वाद लें।

9 धनु- सूर्य सप्तम , शुक्र अष्टम तथा गुरु पंचम छात्रों के लिए अनुकूल हैं। रुके धन की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों दान करें।

10 मकर-राशि स्वामी शनि द्वितीय,शुक्र सप्तम व सूर्य इसी राशि से खष्ठम में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। वृश्चिक राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मूंग व गुड़ का दान करें।

11 कुंभ- आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है। इस राशि से पंचम सूर्य व इस राशि के शनि जाँब सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। उड़द का दान करें।

12 मीन- आज बिजनेस में द्वादश शनि तथा चतुर्थ सूर्य मङ्गलमय है। इस राशि से द्वितीय गुरु जाँब में बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व सात प्रकार के अन्न का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article