अध्यात्म

Daan Importance: शास्त्रों में दान का है विशेष महत्व, जानें किस दिन करें किन वस्तुओं का दान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2022, 07:55 PM IST

Daan Importance: जिस प्रकार पूजा-पाठ के लिए सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवताओं के लिए समर्पित होते हैं। ठीक उसी तरह से दान देने के लिए भी सप्ताह के दिन निर्धारित किए गए हैं। दान से शुभफल की प्राप्ति के लिए दिन के हिसाब से ही दान करना चाहिए।

Image

जानें सप्ताह के किस दिन किन वस्तुओं का दान है श्रेष्ठ

KEY HIGHLIGHTS
  • वार के अनुसार दान करने से कुंडली में अनुकूल रहते हैं ग्रह
  • दान करने का पुण्य इस जन्म ही नहीं अगले जन्म भी मिलता है
  • शुभफल की प्राप्ति के लिए दिन के अनुसार करें दान

Daan Importance and Rules: दान करना महापुण्य कहलाता है। दान करने का शुभ फल व्यक्ति को इस जन्म से लेकर अगले जन्म में भी मिलता है। शास्त्रों और पुराणों में भी दान देने के महत्व के बारे में बताया गया है। घर के बड़े-बुजुर्ग भी हमेशा दान-पुण्य करने की बात करते हैं। लेकिन दान देने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें कि किस दिन कौन सा दान करन शुभ फलदायी होगा। जानते हैं सप्ताह के 7 दिनों में हमें किस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

रविवार दान

पूजा-पाठ और व्रत के लिए रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन गेहूं, लाल फूल, गुड़ और माणिक्य रत्न जैसी चीजों का दान करना चाहिए। इससे कुंडली में ग्रहों के राजा सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और व्यक्ति को समाज में यश व सम्मान की प्राप्ति होती है।

सोमवार दान

सोमावर का दिन भगवान शिव और चंद्रदेव से संबंधित होता है। इस दिन जातक को सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना उत्तम होता है। आप चावल, सफेद फूल, सफेद वस्त्र, नारियल आदि का दान कर सकते हैं। इससे भगवान शिव और चंद्रमा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मंगलवार दान

दान-पुण्य करने से लिए मंगलवार का दिन काफी शुभ होता है। इस दिन लाल चीजों का दान करने से कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूती मिलती है और हनुमानजी की कृपा प्राप्त होती है। मंगलवार के दिन सौंफ, मूंग, तांबा, लाल मसूर की दाल आदि की चीजों दान करना चाहिए।

बुधवार दान

बुधवार का दिन बुधदेव और भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन आप वस्त्र, घास, कांसे का बर्तन, हरी सब्जियां या साग आदि का दान कर सकते हैं।

गुरुवार दान

गुरुवार के दिन किया गया दान आपको जीवन में तरक्की और समाज में सम्मान दिलाता है। इस दिन पीली वस्तुओं का दान करना उत्तम होता है। आप पीले रंग के वस्त्र, दालें, अनाज और गुड़ आदि चीजों का दान कर सकते हैं।

शुक्रवार दान

शुक्रवार के दिन दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति को कभी धन-धान्य की कमी नही होती है। आप इस दिन केसर, नमक, खीर, वस्त्र आदि का दान कर सकते हैं।

शनिवार दान

शनिवार के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान करना उत्तम होता है। इससे शनिदेव प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। इस दिन काले रंग के वस्त्र, लोहा, सरसों का तेल, तिल आदि का दान करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article