अध्यात्म

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर पर लगाएं इन रंगों के पर्दे, बनी रहेगी सुख-शांति

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 11:53 AM IST

Vastu shastra: सभी घरों में पर्दे लगे होते हैं। लेकिन अगर आप वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार पर्दे लगाएंगे तो इससे घर पर सकारात्मकता का वास होगा और तमाम परेशानियां दूर होंगी।

Image

वास्तु नियम के अनुसार घर पर लगाएं पर्दे

KEY HIGHLIGHTS
  • वास्तु नियम के अनुसार घर पर लगाएं पर्दे
  • हरे रंग का पर्दा लगाने से घर आती है खुशहाली
  • लाल रंग के पर्दे से दूर होगी हर परेशानी

Vastu Tips for curtain colour: हर इंसान अपने घर को खूबसूरत बनाने और इसकी शोभा बढ़ाने के लिए घर को सजाता-संवारता है। लोग कई छोटी बड़ी चीजों से घर को सजाते हैं जिससे कि घर की रौनक में चार-चांद लग सके। इसी में एक है पर्दे। पर्दे घर की खूबसूरती में चार-चांद तो लगाते ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप वास्तु के अनुसार घर पर पर्दे लगाएंगे तो इससे आपके घर पर सुख-शांति का वास होगा और कई परेशानियां भी दूर होंगी। घर पर लोग बिना सोचे समझे किसी भी दिशा और किसी भी रंग के पर्दे लगा देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे गलत बताया गया है। ऐसा करने से आप खुद का ही नुकसान कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर दिशाओं के अनुसार अलग-अलग रंगों के पर्दे लगाने चाहिए। जानते हैं घर के लिए किन रंगों के पर्दे लगाएं, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहे और समृद्धि का वास हो।

विवाद दूर करने के लिए लाल रंग का पर्दा लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार घरों में लगाए जाने वाले पर्दे और उनका रंग घर पर में होने वाली कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। इसलिए पर्दों के चुनाव करते समय रंगों का ध्यान रखना चाहिए। यदि आपके घर के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है और हमेशा कलह-क्लेश के माहौल होते हैं तो ऐसी स्थिति में घर के दक्षिण दिशा में लाल रंग का पर्दा लगाना चाहिए। ऐसा माना गया है कि लाल रंग के पर्दे लगाने से घर के आपसी मतभेद दूर होते हैं और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, विश्वास और भाईचारा बढ़ता है।

धन संबंधी परेशानी के लिए लगाएं सफेद पर्दा लगाएं

कई लोगों को मेहनत के अनुसार उसका मुनाफा नहीं प्राप्त होता है। यदि आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो अपने घर के पश्चिम दिशा के दरवाजे में सफेद रंग के पर्दे लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से आपको अपने मेहनत का सही फल प्राप्त होगा। सफेद रंग शांति का प्रतीक माना जाता है, जिससे आपके घर-परिवार में भी शांति बनी रहती है। साथ ही यदि आपका बेडरूम घर के उत्तर पश्चिम दिशा में है तो आप अपने बेडरूम की खिड़की या दरवाजों में क्रीम या सफेद कलर के पर्दे लगा सकते हैं।

घर में खुशहाली के लिए हरे पर्दे लगाएं

हरा रंग खुशहाली और प्रकृति का प्रतीक होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बहुत से लोग काम की तलाश में दिन-रात इधर-उधर भटकते रहते हैं। फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा हो तो घर के पूर्व दिशा के दरवाजों में हरे रंग के पर्दे जरूर लगाएं। वास्तु शास्त्र में इस रंग को शुभ माना गया है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी यह रंग शुभ होता है। घर पर हरे रंग के पर्दे लगाने से खुशहाली आती है।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article