अध्यात्म

Chopda Puja 2024: कब किया जाएगा चोपड़ा पूजन, जानिए डेट और इसका महत्व

Chopda Puja 2024: दिवाली का पर्व पूरी उत्साह और उमंग से साथ मनाया जाता है। तथ्यों के अनुसार यह वही दिन होता है जब भगवान श्री राम लंका से विजयी होकर माता सीता और लक्षमण जी के साथ अपनी अयोध्या नगरी लौटे थे। इसी दिन चोपड़ा पूजा भी किया जाता है। जानिए तिथि और महत्व।

Image

Chopda Puja 2024

Chopda Puja 2024 (चोपड़ पूजा 2024) : भारत के गुजरात और महाराष्ट्र क्षेत्र में दिवाली के दिन होने वाली पूजा को चोपड़ पूजा या शरद पूजा कहते है। गुजराती समुदाय अपनी उद्यमशीलता के लिए व‍िश्‍व में प्रख्यात है। इस आधुनिक भारत में भी पारिवारिक व्यवसाय भारतीय संस्कृति का निर्वाह करते हुए भी गुजराती लोग आगे बढ़ रहें है। चोपड़ा पूजा धार्मिक परंपरा का हिस्सा है, जिसमें दीवाली के दिन व्यापारी लोग माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर एक सफल व लाभप्रद व्यावसायिक वर्ष की प्रार्थना करते हैं। शास्त्रों के अनुसार दीवाली का दिन माता लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान गणेश की पूजा करने व आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु सबसे महत्वपूर्ण दिन माना गया है, जिससे की व्यक्ति को समृद्धि व सफलता मिले। अतः दीवाली के दिन नए बही-खातों का पूजन करने का भी विशेष प्रचलन है। आइए जानते हैं इस साल चोपड़ा पूजन कब है और शुभ मुहूर्त।

Chopda Puja 2024 Date (चोपड़ा 2024 में कब है)

चोपड़ा पूजन हर साल दीवाली के दिन मनाया जाता है। इस साल दीवाली का पर्व 1 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन सारे बही खातों की पूजा करने से व्यापार में तरक्की होती है।

वर्ष 2024 में चोपड़ पूजा की तिथि और मुहूर्त (Chopda Puja 2024 Shubh Muhurat)

इस वर्ष चोपड़ पूजा की तिथि 1 नवंबर को शुक्रवार के दिन पड़ रही है इसका मुहूर्त

प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - 06:33 ए एम से 10:42 ए एम

अपराह्न मुहूर्त (चर) - 04:13 पी एम से 05:36 पी एम

अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - 12:04 पी एम से 01:27 पी एम, प्रकार से है।

चोपड़ पूजा क्या है (What Is Chopada Puja)

पारंपरिक रूप से बही खातों को गुजरात में चोपड़ कहते है। आधुनिकता के इस युग में भी गुजराती समुदाय के लोग बहीखातों में ही हिसाब और जोड़-घटाना करते हैं। इस दिन ववह प्रातः स्नान करके माता लक्ष्मी, माता सरस्वती और भगवान की पूजा कर अपने बही-खातों को उनके चरणों में समर्पित करते है। व्यापार को प्रगतिशील और उन्नतिशील बनाने के लिए वह स्वास्तिक, ॐ एवं शुभ-लाभ लिखते है और उसका उपयोग करते है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article