अध्यात्म

Chinese Horoscope 2024: नए साल में इन 4 राशियों पर मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की रहेगी विशेष कृपा

Chinese Zodiac Sign Lucky In 2024: चीनी वर्ष ईयर ऑफ द वुड ड्रैगन 4 राशियों के लिए लकी साबित होगा। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Chinese Horoscope 2024

Chinese Zodiac Sign Lucky In 2024 (चीनी राशिफल 2024): चीनी राशिफल अनुसार नया साल 2024 चार राशियों के लिए प्रगति और समृद्धि लेकर आएगा। इन राशियों के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस साल आपके जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी। इन राशि के लोग लाइफ में आने वाली परेशानियों का डटकर सामना करने में सफल रहेंगे। जानिए चीनी राशिफल अनुसार 2024 की लकी राशियां।

चीनी राशिफल 2024 की लकी राशियां (Lucky Zodiac Signs In 2024 According Chinese Horoscope)

चूहा चीनी राशिफल 2024 (जन्म का वर्ष: 1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984)

चूहा राशि के जातकों के लिए 2024 बढ़िया रहेगा। करियर के क्षेत्र में सुधार देखने को मिलेंगे। अगर इस राशि वाले स्थिरता, अनुकूलता और सही निर्णय लेने की क्षमता पर ध्यान देंगे तो नया साल आपके लिए बेहद सफल साबित होगा। कड़ी मेहनत से आप सफलता पाने में कामयाब रहेंगे।

बैल चीनी राशिफल 2024 (जन्म का वर्ष: 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009, 2021)

चीनी राशिफल 2024 अनुसार बैल राशि के जातकों के लिए साल 2024 लकी साबित होगा। करियर में आपको तरक्की मिलेगी और कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान बनाने में भी सक्षम होंगे। आपके रिलेशनशिप के लिए भी नया साल शानदार रहेगा। लेकिन पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाकर चलना होगा। जीवन में संतुलन बनाकर चलने से बैल राशि के जातक वर्ष 2024 में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

खरगोश चीनी राशिफल 2024 (जन्म का वर्ष: 1963, 1975, 1987, 1999, 2011, 2023)

चीनी राशिफल 2024 के अनुसार खरगोश राशि वालों के लिए नया साल तरक्की लेकर आएगा। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संतुलन बनाकर चलना होगा। लव पार्टनर के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। लेकिन आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पेशेवर जीवन में सफलता का आनंद लेते हुए दिखाई दे सकते हैं।

सांप चीनी राशिफल 2024 (जन्म का वर्ष: 1941, 1953, 1965, 1977, 1989, 2001, 2013)

चीनी राशिफल 2024 के अनुसार सांप राशि वालों के लिए नया साल शानदार रहेगा। आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।करियर में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। आप कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। लव लाइफ में प्रेम और आपसी तालमेल शानदार रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article