अध्यात्म

Chhath Puja Fruits List: छठ पूजा प्रसाद में जरूर शामिल करें ये 6 फल, छठी मैया हो जाएंगी प्रसन्न

Chhath Puja Fruits List: छठ पूजा के प्रसाद में कई तरह के फल भी शामिल होते हैं। कहते हैं इन फलों के बिना छठ प्रसाद अधूरा माना जाता है। इसलिए छठ पूजा के समय छठी मैया को ये फल जरूर चढ़ाएं जाते हैं। यहां देखें छठ फल की लिस्ट।

Image

Chhath Puja Fruits List In Hindi

Chhath Puja Fruits List In Hindi (छठ पूजा फल लिस्ट): भगवान सूर्य और छठी मैय्या की अराधना का पर्व छठ हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर कार्तिक शुक्ल सप्तमी तक रहता है। इस साल छठ की शुरुआत 17 नवंबर से हुई है और इसका समापन 20 नवंबर को होगा। भारत में ये त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर इसकी रौनक बिहार में देखने को मिलती है। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व में छठी मैया के लिए विशेष तरह का प्रसाद तैयार किया जाता है। जिसमें ठेकुआ, लड्डू के अलावा कई तरह के फल भी शामिल हैं। यहां आप जानेंगे छठ पूजा के जरूरी फलों के बारे में जिनके बिना पूजा संपन्न नहीं होती।

Chhath Puja Fruits List In Hindi (छठ पूजा फल लिस्ट)

अतर्रा या डाभ नींबू

छठी मैया को डाभ नींबू जरूर अर्पित करना चाहिए। डाभ या अतर्रा नींबू सामान्य नींबू से बड़ा होता है। इसका आकार बड़ा होने की वजह से इसे जानवर नहीं खा पाते जिससे ये फल शुद्ध रहता है। इसलिए छठ पूजन सामग्री केडागर में ये नींबू जरूर रखा जाता है।

केला

केला का फल छठी मइया को बहुत पसंद होता है इसलिए केला को भी डागर और सूप में रखकर छठी मइया को जरूर अर्पित करना चाहिए।

श्री फल

नारियल को ही श्री फल भी कहा जाता है। इस फल को छठ पूजा में जरूर शामिल किया जाता है। कच्चा या सूखा नारियल को छठ पूजा के सूप और डागर में रखा जाता है। नारियल को पूजा में शामिल करने को लेकर मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और व्रती के ऊपर अपनी कृपा बरसाती हैं।

सिंघाड़ा

छठ पूजा कार्तिक मास में मनाई जाती है और इस महीने में कच्चा सिंघाड़ा भरपूर मात्रा में मिलता है। यह एक मौसमी फल है, जो माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय होता है। कहते हैं इसे छठी मइया को अर्पित करने से घर में खुशहाली और धन संपदा बनी रहती है।

सुथनी

सुथनी खाने में शकरकंद की तरह लगती है। छठ पूजन सामग्री में सुथनी को जरूर शामिल किया जाता है। यह फल बहुत पवित्र और शुद्ध होता है। यह फल जड़ से निकाला जाता है। सुथनी फल कई तरह के औशधीय गुणों से भरपूर होता है।

गन्ना

गन्ना के बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है। लोग घाठ, नदी या पूजन स्थल में गन्ना को बांध कर खड़ा करते हैं। गन्ना को रखने को लेकर मान्यता है कि इससे परिवार में मधुरता और मिठास बनी रहती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article