अध्यात्म

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण के समय करें इन मंत्रों का जाप, नहीं पड़ेगा ग्रहण का नेगेटिव प्रभाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2023, 07:22 PM IST

Chandra Grahan Par Kya Karein: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण है। बता दें, चंद्र ग्रहण का असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आज के दिन कुछ खास उपाय करें। इसके लिए आगे कुछ विशेष मंत्र बताए गए हैं। इन मंत्रों को विस्तार से जानिए यहां...

Image

Lunar Eclipse 2023: इन मंत्रों के जाप से नहीं पड़ेगा ग्रहण का बुरा असर

Chandra Grahan Par Kya Karein In Hindi: आज यानी वैशाख पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। शास्त्रों में इस दिन के लिए कई नियम और उपाय बताए गए हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों पर पाबंदी भी लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण हर किसी को प्रभावित करता है। किसी राशियों पर इसका असर अच्छा तो कई राशियों पर थोड़ा बुरा भी पड़ता है। ऐसे में इसके प्रभाव को कम करने के लिए इस दिन कुछ मंत्रों का जाप करना अति उत्तम माना गया है। मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दिन शिव और गायत्री मां के विशेष मंत्रों के अलावा कुछ अन्य मंत्र भी हैं, जिनका जाप करने से ग्रहण का प्रभाव कम होता है। साथ ही धन-धान्य की बढ़ोतरी और जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। इतना ही नहीं, जातक को हर कार्य में सफलता मिलती है। जानिए चंद्र ग्रहण के दौरान किन मंत्रों का जाप फलदाई होगा।

Chanting Mantras On Chandra Grahan 2023 (चंद्र ग्रहण 2023 पर करें इन मंत्रों का जाप):

- ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः।

- ॐ सों सोमाय नमः।

- ॐ चं चंद्रमस्यै नम:।

- ॐ ह्लीं दुं दुर्गाय: नम:।

- ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:।

- ॐ ऐं क्लीं सौमाय नामाय नमः।

- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।

- ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय जिह्ववां कीलय बुद्धि विनाशय ह्लीं ओम् स्वाहा।

- ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम:।

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण कब? (First Chandra Grahan in 2023 Date):

साल का पहला चंद्रग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण है, जो 5 मई 2023, शुक्रवार के दिन लगने जा रहा है। इस दिन रात्रि में 08 बजकर 45 मिनट से चंद्रग्रहण आरंभ होगा। वहीं, इसका समापन देर रात 1 बजे पर होगा। इसकी कुल समयावधि 4 घंटे 18 मिनट तक की होगी। बता दें, ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन यह यूरोप, एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर पर दिखाई देने वाला है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article