Chandra Grahan 2026 Timing Today Himachal Pradesh, आज चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा हिमाचल प्रदेश में: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 3 मार्च को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस साल लगने वाला चंद्र ग्रहण धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण और दुर्लभ माना गया है। ग्रहण मुख्य रूप से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होने वाला है। लेकिन राज्यों और मौसम के अनुसार ग्रहण कब से कब तक रहने वाला है का समय अलग अलग हो सकता है। ऐसे में अगर आप हिमाचल प्रदेश यानी एचपी के रहने वाले हैं तो ये लेख आपके लिए है। यहां से आप हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग शहरों में चंद्र ग्रहण दिखने का सही समय जान सकते हैं।
Himachal Pradesh Me Chandra Grahan Kab Lagega 2026 (हिमाचल प्रदेश में आज चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा) -
| शहर | ग्रहण कब शुरू होगा | ग्रहण कब समाप्त होगा |
| शिमला | 6:25 PM | 6:46–6:47 PM |
| कांगड़ा | 6:30 PM | 6:46–6:47 PM |
| कुल्लू | 6:28 PM | 6:46–6:47 PM |
| मनाली | 6:29 PM | 6:46–6:47 PM |
| चंबा | 6:27 PM | 6:46–6:47 PM |
| मंडी | 6:30 PM | 6:46–6:47 PM |
| सिरमौर | 6:28 PM | 6:46–6:47 PM |
| सोलन | 6:26 PM | 6:46–6:47 PM |
| किन्नौर | 6:27 PM | 6:46–6:47 PM |
| लाहौल स्पीति | 6:25 PM | 6:46–6:47 PM |
| ऊना | 6:29 PM | 6:46–6:47 PM |
| बिलासपुर | 6:31 PM | 6:46–6:47 PM |
3 मार्च 2026 का चंद्र ग्रहण क्यों इतना खास है
आज साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है, अनुमानित दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से चंद्र ग्रहण प्रारंभ होने वाला है। इस साल का चंद्र ग्रहण बहुत ही दुर्लभ और खास माना जा रहा है। धार्मिक दृष्टि से इस चंद्र ग्रहण के इस दिन पूर्णिमा, ग्रहण और सांध्यकाल का संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में विशेष ऊर्जा वाला समय माना जाता है। ऐसे योग को आत्मचिंतन, साधना और बड़े परिवर्तन से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए यह ग्रहण खास और दुर्लभ माना जा रहा है।
