Chandra Grahan 2023 Kab Hai: साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 और 6 मई की रात के दरमियान लगेगा। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जो वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को लगेगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाएगी। चंद्र ग्रहण की शुरुआत 5 मई की रात 8 बजकर 45 बजे से होगी और इसकी समाप्ति देर रात 1 बजे होगी। इस दौरान 6 मई लग चुकी होगी। बता दें चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है जिससे सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता है। जानिए साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं और क्या रहेगा इसका सूतक काल।
Chandra Grahan 2023 Date And Time (चंद्र ग्रहण 2023 डेट और टाइम)
| चंद्र ग्रहण 2023 | 5/6 मई 2023 |
| उपच्छाया से पहला स्पर्श | 08:45 PM |
| उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श | 01:00 AM, मई 06 |
| उपच्छाया की अवधि | 04 घण्टे 15 मिनट |
Places where Lunar Eclipse 2023 Will Be Visible In India (भारत में किन-किन जगहों पर दिखेगा चंद्र ग्रहण 2023)
साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत समेत एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर, अटलान्टिक महासागर एवं अन्टार्कटिका, पाकिस्तान, नेपाल, मॉरीशस और सिंगापुर में दिखाई देगा। जानिए भारत के किन शहरों में ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से दिखाई देगा।
| नई दिल्ली | बेंगलुरु |
| मुंबई | अहमदाबाद |
| कोलकाता | हैदराबाद |
| चेन्नई | पुणे |
Chandra Grahan 2023 Sutak Time (चंद्र ग्रहण 2023 का सूतक समय)
साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा जिस वजह से इसका सूतक काल माना जाएगा। ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक अमूमन ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण का सूतक 5 मई की सुबह 11 बजकर 45 मिनट से लग जाएगा और इसकी समाप्ति ग्रहण काल समाप्त होने के साथ होगी।
