Chandra Grahan 2023 Date And Time In Hindi (Lunar Eclipse 2023): आज यानि 29 सितंबर को साल का आखिरी सुपरमून (Last Supermoon 2023) दिखाई देगा। भारत में भाद्रपद पूर्णिमा (Bhadrapada purnima 2023) के तौर पर पहचाने जाने वाला ये फुल मून (Full Moon 2023 Date) देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। कई देशों में इसे हार्वेस्ट मून (What Is Harvest Moon) के नाम से भी जाना जाता है। बता दें हार्वेस्ट मून इसे इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये गर्मी खत्म होने के बाद होने वाली फसलों की कटाई के समय दिखता है। कई बार ये मून अक्टूबर में भी देखने को मिलता है। बता दें इस सुपरमून (Super Moon 2023) के ठीक एक महीने बाद चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) लगने जा रहा है। जानिए साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के बारे में पूरी डिटेल।
Chandra Grahan 2023 Date And Time In Hindi (चंद्र ग्रहण कब है 2023)
खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण 2023 - 29 अक्टूबर 2023, रविवार
चन्द्र ग्रहण प्रारम्भ (29 अक्टूबर 2023) - 01:06 AM
चन्द्र ग्रहण समाप्त (29 अक्टूबर 2023) - 02:22 AM
उपच्छाया से पहला स्पर्श (28 अक्टूबर 2023) - 11:32 PM, अक्टूबर 28
प्रच्छाया से पहला स्पर्श (29 अक्टूबर 2023) - 01:06 AM
परमग्रास चन्द्र ग्रहण (29 अक्टूबर 2023) - 01:44 AM
प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श (29 अक्टूबर 2023) - 02:22 AM
उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श (29 अक्टूबर 2023) - 03:55 AM
सूतक प्रारम्भ (28 अक्टूबर 2023) - 02:52 PM, अक्टूबर 28
सूतक समाप्त (29 अक्टूबर 2023) - 02:22 ए एम
चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम
चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाने और खाने से बचना चाहिए। इस दौरान किसी भी प्रकार की पूजा अर्चना नहीं करनी चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। साथ ही चाकू या कैंची का इइस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान पेड़-पौधों को छूने से भी बचना चाहिए।
