अध्यात्म

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण कब है, इन 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 20, 2023, 08:24 AM IST

Chandra Grahan 2023 Date: हाइब्रिड सूर्य ग्रहण (Hybrid Surya Grahan 2023) के ठीक 15 दिन बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2023) लगेगा। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा। 4 राशियों पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।

Image

Chandra Grahan 2023 Date: चंद्र ग्रहण 4 राशियों को करेगा प्रभावित

Chandra Grahan 2023 Date: जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तब चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2023) लगता है। साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण की शुरुआत 5 मई की रात 8 बजकर 44 मिनट पर होगी और इसकी समाप्ति रात 1 बजकर 2 मिनट पर होगी। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके अलावा एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्वी यूरोप के कुछ इलाकों में भी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 (Surya Grahan 20 April 2023) को लगा है और पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगेगा ऐसे में इन दोनों ग्रहण में सिर्फ 15 दिनों का अंतर रहने वाला है। जानिए ये ग्रहण किन राशियों को करेंगे प्रभावित।

Chandra Grahan 2023 Effects On Zodiac Sign (चंद्र ग्रहण 2023 का राशियों पर प्रभाव)

मेष राशि: इस राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। आपको स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं। किसी से धोखा मिलने के आसार रहेंगे।

सिंह राशि: आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। यात्राओं से नुकसान हो सकता है। आर्थिक तौर पर उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी से धोखा मिल सकता है।

धनु राशि: इस राशि के जातकों को इस चंद्रग्रहण के दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की नौकरी को कुछ समस्या आ सकती है। प्रमोशन के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। वाहन दुर्घटना के आसार हैं।

मकर राशि: इस राशि के जातकों को भी थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी रोग के चपेट में आ सकते हैं। खान-पान पर ध्यान देना होगा। कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article