Chandra Grahan 2022: सुजीत जी महाराज- 08 नवम्बर को लगने वाला चन्द्र ग्रहण सायंकाल 05:32 से रात्रि 06:18 बजे तक है। मेष राशि पर लग रहा है। चन्द्र ग्रहण के समय पूजा व दान का विशेष महत्व है। यह ग्रहण मेष, कन्या व तुला राशि पर बहुत ही शुभ रहेगा। मकर व धनु के लिए बहुत बेहतर नहीं है। आइए अब जानते हैं कि इसका बारह राशियों पर प्रभाव तथा दान...
चंद्र ग्रहण 2022 का राशियों पर प्रभाव (Chandra Grahan 2022 Effects On Zodiac Signs)
मेष- ग्रहण इसी राशि पर है।जाँब सम्बन्धी कोई बड़ा सुंदर कार्य जिसकी योजना बन रही है वो अभी टलेगा। व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट को प्रारम्भ करेंगे तथा सफल रहेंगे। बजरंगबाण का पाठ करें।
दान-गुड़ व गेहूं का दान करें।
वृष- तनाव से बचना होगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है । ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। श्री सूक्त का पाठ करें।
दान--चावल व चीनी का दान करें।
मिथुन- रिश्तों में विवाद से बचें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। चोट चपेट से बचें।बजरंगबाण का पाठ करें।
दान- हरे वस्त्र तथा मूंग का दान करें।
कर्क- सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। ससुराल का सहयोग प्राप्त होगा। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चोट लग सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
दान- अन्न दान करें।
सिंह- व्यवसाय में उन्नति होगी। आर्थिक सुख की प्राप्ति होगी। योग व ध्यान आत्मबल को बढ़ाएंगे। जाँब में कोई भी लापरवाही मत करें।
दान- गुड़ व गेहूं का दान करें।
कन्या- अपने जाँब से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें।
दान- हरे वस्त्र दान करें।
तुला- व्यवसाय को लेकर तनाव में रहेंगे। जाँब में उन्नति होगी। विहंगों को दाना पानी दें। जाँब में वाद विवाद हो सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें।
दान- चावल व चीनी का दान करें।
वृश्चिक- यह ग्रहण इसी राशि से अष्टम पर है। शारीरिक कष्ट है लेकिन आध्यात्मिक सोच को विस्तार मिलेगा। जाँब में परिवर्तन सम्भव है। हनुमान चालीसा पढ़ें।
दान- गेहूं व लाल फलों का दान करें।
धनु- जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बजरंगबाण का पाठ करें। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है।
दान- चने की दाल व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
मकर- जाँब के प्रोन्नति में लाभ मिल सकता है। कई रुके कार्य अपनी पूर्णता की तरफ जा सकते हैं। हनुमानचालीसा का पाठ कष्टों से मुक्ति दिलवाएगा।
दान- तिल व तेल का दान करें।
कुम्भ- धन प्राप्ति का सुख मिलेगा। बजरंगबाण का पाठ करें। व्यवसाय में लाभ मिल सकता है।
दान- उड़द व गेहूं का दान करें।
मीन- धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहें। जाँब में सफलता मिलेगी। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
दान- धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
