LIVE

Chandra Grahan 2022 Date, Timings: भारत में खत्म हुआ चंद्र ग्रहण, अब अगला चंद्र ग्रहण 5 मई को

Chandra Grahan 2022 Date, Timings: भारत में खत्म हुआ चंद्र ग्रहण, अब अगला चंद्र ग्रहण 5 मई को

Chandra Grahan 2022 Date, Timings: भारत में खत्म हुआ चंद्र ग्रहण, अब अगला चंद्र ग्रहण 5 मई को

Chandra Grahan November 2022 Date and Time in India: साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत कई देशों में दिखाई दिया। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण था यानी इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया में पूर्ण रूप से ढक गया था। पूर्ण चंद्र ग्रहण का खूबसूरत नजारा भारत के सिर्फ पूर्वी भागों में दिखाई दिया। जबकि देश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई दिया। ग्रहण की समाप्ति के साथ इसका सूतक काल भी खत्म हो गया है।

Chandra Grahan LIVE: Date, Sutak Timing, City Wise Grahan Time

चंद्र ग्रहण 2022 डेट और समय: पूर्ण चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगी। चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगा और इसकी समाप्ति चंद्र ग्रहण के साथ होगी।

Chandra Grahan 2022 City Wise Time Live Check Here

चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान: चंद्र ग्रहण का सूतक लगते ही मूर्ति पूजन, मूर्ति स्पर्श और कुछ भी खाना या पीना वर्जित होता है। इस दौरान तुलसी के पौधे को भी स्पर्श नहीं करना चाहिए। चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा से संबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए। देवी देवताओं की मन ही मन अराधना करनी चाहिए। ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं काटने, छीलने या सिलने का कार्य बिल्कुल न करें।

Chandra Grahan 2022 City Wise Timings

NOV 08, 2022 17:55 IST

ग्रहण में इन मंत्रों का करें जाप

ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे- मंत्र का जाप करें इससे न सिर्फ वाक सिद्धि प्राप्त होगी बल्कि तमामा बुरी शक्तियों का नाश होगा.

विष्णु जी का मंत्र ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: - का ग्रहण की अवधि में 108 बार मन ही मन जाप करें.

ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:- ये मंत्र मानसिक और शारीरिक कष्टों से मुक्ति दिलाएगा और जीवन में खुशियों का आगमन होगा

चंद्र ग्रहण में चंद्रमा के मंत्रों का जाप करने से मानसिक रोगी भी स्वस्थ हो जाता है. जो गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं वह ॐ सों सोमाय नमः - मंत्र का जाप करें.

ग्रहण के दौरान एकांत वास में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.
NOV 08, 2022 17:10 IST

कैसे देखें लाइव चंद्र ग्रहण (Live Streaming of Lunar Eclipse 8 november 2022)

वैसे तो भारत में ज्योतिषी चंद्र ग्रहण देखने से मना करते हैं लेकिन कुछ लोग इस खगोलीय घटना को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। NASA और Timeanddate.com पर चंद्र ग्रहण को लाइव प्रसारित किया जाएगा. इसके जरिए दुनिया भर के लोग इस अद्भुत खगोलीय घटना को देख सकेंगे.
NOV 08, 2022 16:50 IST

दुनिया भर से आने लगीं चंद्र ग्रहण की तस्वीरें

NOV 08, 2022 16:15 IST

शनि देव की प्रिय राशि को चंद्र ग्रहण देगा लाभ

दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी और जीवनसाथी से चली आ रही समस्याओं में कमी आएगी। अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखना आवश्यक होगा लेकिन व्यापार में अच्छी सफलता के योग बनेंगे। यदि साझेदारी का व्यवसाय करते हैं तो और भी अच्छा लाभ मिल सकता है।
NOV 08, 2022 15:34 IST

चंद्र ग्रहण का सूतक काल जारी

चंद्र ग्रहण के लगभग 9 घंटे पूर्व से ही सूतक काल शुरू हो जाता है। इसका सूतक प्रातः काल 9:21 से शुरू हो चुका है और ये ग्रहण के समाप्त होने पर अर्थात 6:18 पर समाप्त हो जाएगा।
NOV 08, 2022 15:26 IST

ना करें शुभ कार्य

ग्रहण काल ही नहीं सूतक लगते ही कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ कार्य अशुभ कार्य में बदल जाएगा। बता दें सूतक काल सुबह 09 बजकर 21 मिनट से प्रभावी हो गया है।
NOV 08, 2022 15:09 IST

कहां कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण एशिया, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, उत्तरी पूर्वी यूरोप के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा।
NOV 08, 2022 14:37 IST

नग्न आंखों से देख सकते हैं या नहीं?

बता दें चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी विशेष निर्देश का पालन करने की आवश्यकता नहीं है। चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से देखा जा सकता है।
NOV 08, 2022 14:36 IST

धार्मिक ग्रंथों में प्रचलित

चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है। हालांकि इसे लेकर एक पौराणिक कथा भी काफी प्रचलित है। धार्मिक ग्रंथों में भी इसका उल्लेख किया गया है। धार्मिक ग्रंथों की मानें तो, जब राक्षसों का देवता राहु चंद्रमा को अपने मुंह में पकड़ लेता है, तो चंद्र ग्रहण लग जाता है।
NOV 08, 2022 14:04 IST

होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण

बता दें चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत के पूर्वी भागों कोलकाता, सिलीगुड़ी, रांची आदि शहरों में देखने को मिलेगा। बता दें यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा इसलिए इसे ब्लड मून भी कहा जा रहा है।
NOV 08, 2022 13:37 IST

मंदिर का कपाट बंद कर दें

ग्रहण काल में पूजा-पाठ की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दें। कहा जाता है कि, ग्रहण काल में सभी देवी देवतागण संकट में होते हैं।
NOV 08, 2022 13:09 IST

ग्रहण काल में सोना निषेध

ग्रहण काल में सोना निषेध है। हालांकि बीमार, वृद्ध और बच्चों के लिए छूट है। कहा जाता है कि ग्रहण काल में सोने बीमारियां निकट आती हैं। साथ ही इस दौरान मल त्याग करने से भी बचें।
NOV 08, 2022 12:51 IST

पूजा-पाठ वर्जित

बता दें सूतक काल प्रभावी हो गया है। ध्यान रहे सूतक काल के दौरान यात्रा करना भोजन पकाना व खाने पर पाबंदी होती है। साथ ही इस पूजा-पाठ करना भी वर्जित करना माना जाता है। इस दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दें।
NOV 08, 2022 12:34 IST

हर्भवती महिलाएं रखें खासा ध्यान

गर्भवती महिलाएं भूलकर भी सूतक काल के दौरान बाहर ना निकलें। साथ ही नुकीली चीजों का प्रयोग ना करें। कहा जाता है कि, इससे ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ता है। ऐसे में इस दौरान बाहर निकलने व नुकीली चीजों के सेवन से बचें।
NOV 08, 2022 12:14 IST

चल रहा है सूतक काल

चंद्र ग्रहण से ठीक 9 घंटे पहले 09 बजकर 21 मिनट से सूतक काल लग गया है। बता दें सूतक काल की समाप्ति ग्रहण समाप्त होने के साथ होगा। ध्यान रहे सूतक काल के दौरान यात्रा करने से बचना चाहिए। साथ ही इस दौरान भूलकर भी भोजन ना पकाएं और ना ही भोजना करना शुभ होता है।
NOV 08, 2022 11:18 IST

आंशिक चंद्र ग्रहण क्या होता है?

आंशिक चंद्र ग्रहण की घटना तब होती है जब पृथ्वी की परछाईं चंद्रमा के पूरे भाग को नहीं ढक पाती है। इस दौरान चंद्रमा के एक हिस्से में अंधेरा जैसा प्रतीत होता है।
NOV 08, 2022 10:41 IST

इस अक्षर से शुरू होता है आपका नाम तो चंद्र ग्रहण से रहें सावधान

A अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उन्हें ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों की राशि मेष मानी जाती है। क्योंकि ग्रहण मेष राशि में ही लग रहा है इसलिए इस नाम के लोगों को सावधान रहना होगा। किसी भी तरह के जोखिम भरे कार्य कम से कम अगले 3 महीने तक न करें। इसी के साथ अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। छोटे मोटे रोग को नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें।
NOV 08, 2022 09:55 IST

चंद्र ग्रहण के दौरान किन्हें रहना होगा सावधान

जिन लोगों की मेष राशि और भरणी नक्षत्र है उन्हें इस ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी।
NOV 08, 2022 09:17 IST

कहां-कहां देखा जाएगा 8 नवंबर 2022 का चंद्र ग्रहण

यह पूर्ण चंद्र ग्रहण एशिया, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, उत्तरी पूर्वी यूरोप के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। यदि अपने देश भारत की बात करें तो भारत में पूर्ण ग्रहण केवल पूर्वी भागों में ही दिखाई देगा जबकि शेष हिस्सों में आंशिक चंद्रग्रहण या खंडग्रास चंद्रग्रहण के रूप में ही दिखाई देगा। अफ्रीका और दक्षिणी पश्चिमी यूरोप में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा।
NOV 08, 2022 07:45 IST

8 नवंबर 2022 चंद्र ग्रहण का टाइम (Chandra Grahan 2022 Time In India)

ये चंद्र ग्रहण एशिया, हिंद महासागर, उत्तरी पूर्वी यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्से, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, भारत में दिखाई देगा। देश के पूर्वी भागों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा तो जबकि अधिकांश हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण ही दिखेगा। जानकारी मुताबिक ग्रहण की शुरुआत शाम करीब 5 बजकर 32 मिनट पर होगी और इसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगी। ये चंद्रग्रहण इस प्रकार होगा कि विशेष प्रकाश प्रभाव के कारण चंद्रमा का रंग लाल नजर आएगा।