LIVE

Chandra Grahan 2022 Today: चंद्र ग्रहण समाप्त, अब 2025 में ही कर पाएंगे पूर्ण चंद्र ग्रहण का दीदार

Chandra Grahan 2022 Today: चंद्र ग्रहण समाप्त, अब 2025 में ही कर पाएंगे पूर्ण चंद्र ग्रहण का दीदार
Chandra Grahan 2022 Today: चंद्र ग्रहण समाप्त, अब 2025 में ही कर पाएंगे पूर्ण चंद्र ग्रहण का दीदार

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) November 2022 Date, Timings in India: 8 नवंबर 2022 को आकार लेने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण है। ये तब निर्मित होता है जब सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी की छाया द्वारा पूरी तरह से ढक लिया जाता है जिससे कुछ समय के लिए चंद्रमा तक सूर्य का प्रकाश नहीं पहुंच पाता। इस प्रक्रिया में चंद्रमा का रंग बदल जाता है। ये एक खगोलीय घटना होती है। चंद्र ग्रहण को आप खुली आंखों से देख सकते हैं। हालांकि धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। तभी तो इस दौरान कई तरह के कार्यों को करने की मनाही होती है।

Chandra Grahan 2022 City Wise Timings

8 नवंबर 2022 चंद्र ग्रहण का टाइम:
ये चंद्र ग्रहण एशिया, हिंद महासागर, उत्तरी पूर्वी यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्से, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, भारत में दिखाई देगा। देश के पूर्वी भागों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा तो जबकि अधिकांश हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण ही दिखेगा। जानकारी मुताबिक ग्रहण की शुरुआत शाम करीब 5 बजकर 32 मिनट पर होगी और इसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगी। ये चंद्रग्रहण इस प्रकार होगा कि विशेष प्रकाश प्रभाव के कारण चंद्रमा का रंग लाल नजर आएगा। चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगा और इसकी समाप्ति चंद्र ग्रहण के साथ होगी।

Chandra Grahan 2022 City Wise Time Live Update

चंद्र ग्रहण के समय क्या करें:
चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए चंद्रमा के किसी भी मंत्र का यथाशक्ति जाप करना चाहिए। भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का निरंतर जाप ग्रहण काल में करने से उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। ग्रहण काल में दान पुण्य और जप करने का अत्यंत लाभ होता है। चंद्र ग्रहण के समय भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा भी अत्यंत लाभकारी मानी जाती है।

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर एक अपडेट जानने के लिए बने रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग पर....

NOV 08, 2022 18:07 IST

पटना में चंद्र ग्रहण

NOV 08, 2022 17:50 IST

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये काम

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण शुरु होने से पहले खाने-पीने की सभी चीजों में तुलसी के पत्ते जरूर डालने चाहिए.चंद्र ग्रहण शुरू होने से लेकर खत्म होने तक भगवान के नाम का जप किया जाता है.ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की साफ-सफाई करें और पूरे घर में गंगा जल छिड़के.इसके बाद अन्न दान करने का नियम है.
NOV 08, 2022 17:12 IST

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना दोनों ही वर्जित होता है.
  • इस दौरान किसी भी प्रकार पूजा भी नहीं करनी चाहिए और मंदिर के पट बंद कर दें.
  • यह भी कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए. जितनी देर ग्रहण हो उतनी भगवान के नाम का जाप करना चाहिए.
  • गर्भवती महिलाओं के ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.
  • इसके अलावा गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण दौरान चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान पेड़-पौधों को भी छूने से बचना चाहिए.
NOV 08, 2022 16:48 IST

सिडनी में दिखाई दिया ब्लड मून

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जारी है और सबसे पहले आज चंद्र ग्रहण प्रशांत महासागर में दिखाई दिया, फिर इसके बाद अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया जापान और चीने में देखा गया। कई जगहों पर पूर्ण चंद्र ग्रहण होने पर ब्लड मून दिखाई दिया।
NOV 08, 2022 16:14 IST

मेष राशि में लग रहा है चंद्र ग्रहण Chandra Grahan Will Occur In Mesh Rashi

मेष राशि में यह ग्रहण आकार ले रहा है इसलिए आपको ज्यादा ध्यान देना होगा। सेहत कमजोर होने की संभावना रहेगी। शारीरिक और मानसिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखना अपेक्षित होगा, नहीं तो दुर्घटना के योग बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है।
NOV 08, 2022 15:35 IST

आज दिखाई देगा ब्लड मून

इस दिन प्रकाश का विशेष प्रभाव चंद्रमा पर पड़ने के कारण यह चंद्रमा लाल रंग का नजर आएगा, जिस कारण इस चंद्र ग्रहण को ब्लड मून भी कहा जा रहा है।
NOV 08, 2022 15:22 IST

कुछ कार्यों पर पाबंदी

बता दें चंद्र ग्रहण के दौरा यात्रा करना, सोना, भोजन पकाना, भोजन करना आदि कार्यों पर पाबंदी होती है। ऐसे में इस दौरान भूलकर भी यह कार्य ना करें।
NOV 08, 2022 14:42 IST

बिरला मंदिर बंद

NOV 08, 2022 14:08 IST

चंद्र की समाप्ति कब

बता दें चंद्र शहरों के अनुसार अलग अलग समय पर लग रहा है। ज्योतिषशास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण शाम 05 बजकर 32 मिनट से प्रभावी हो जाएगा, वहीं इसकी समाप्ति शाम 06 बजकर 12 मिनट पर हो जाएगी।
NOV 08, 2022 13:39 IST

तुलसी का पत्ता रखें

बता दें सूतक काल प्रभावी हो चुका है। ऐसे मे सभी से अनुरोध है कि, खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालकर रख दें। मान्यता है कि, तुलसी का पत्ता रखने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव वस्तुओं पर नहीं पड़ता है।
NOV 08, 2022 13:15 IST

ना करें यह कार्य

बता दें सूतक काल सुबह 09 बजकर 21 मिनट से प्रभावी हो गया है। इस दौरान भोजन पकाने व खाने से बचें। ऐसे करना अशुभ माना जाता है।
NOV 08, 2022 12:47 IST

इस राशि वाले जातकों के लिए शुभ

बता दें मेष राशि वाले जातकों के लिए चंद्र ग्रहण खास रहने वाला है। इस राशि के जातकों को नौकरी में पदोन्नति मिलेगी, व्यापार में तगड़ा मुनाफा होगा और आय प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होगी।
NOV 08, 2022 12:19 IST

सूतक काल कब होगा समाप्त

लोग लगातार चंद्र ग्रहण के सूतक काल के समय को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बता दें सुतक काल सुबह 09 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ हो चुका है। सूतक काल की समाप्ति चंद्र ग्रहण समाप्त होने के साथ शाम 06 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा।
NOV 08, 2022 11:20 IST

भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक शुरू

भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू हो गया है। सूतक शाम 06.18 बजे समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण के दौरान ग्रहण से पहले 3 प्रहर के लिए सूतक मनाया जाता है।
NOV 08, 2022 10:42 IST

C अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों को चंद्र ग्रहण से हो सकता है नुकसान

जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उन्हें भी चंद्र ग्रहण विशेष रूप से प्रभावित कर सकता है। आपकी स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक समस्याओं तक से अगरे 3 महीने तक जूझना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि पैसा सोच समझकर ही खर्च करें। साथ ही स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दें। बाहर का खाना खाने से बचें। अगर आप व्यापारी हैं तो काम में रिस्क लेने से फिलहाल बचें।
NOV 08, 2022 09:55 IST

8 नवंबर का चंद्र ग्रहण होगा 'ब्लड मून'

8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है। जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेती है और सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर चंद्रमा पर पड़ती है तो ये और ज्यादा चमकीला नजर आने लगता है और ये गहरा लाल दिखाई देता है। इसी प्रभाव को ब्लड मून कहा जाता है।
NOV 08, 2022 09:18 IST

क्यों खास है यह चंद्र ग्रहण?

जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य तीनों एक ही सीध में आ जाते हैं तो सूर्य का प्रकाश चंद्रमा पर पहुंचने से पूर्व ही उसके बीच में पृथ्वी आ जाती है और उसके प्रकाश का अधिकांश हिस्सा ढक जाता है तथा पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, जिससे चंद्रमा काला नजर आता है क्योंकि उस पर पूर्ण रूप से प्रकाश नहीं पहुंच पाता। इसी घटना को चंद्रग्रहण कहा जाता है। कभी यह पूर्ण रूप से होता है तो कभी आंशिक रूप से और कभी केवल ऊपर की ओर छाया के रूप में। इस बार 8 नवंबर 2022 को लगने वाला चंद्र ग्रहण एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा क्योंकि पृथ्वी की छाया चंद्रमा के प्रकाश को पूर्ण रूप से ढक लेगी और कुछ समय के लिए चंद्रमा ग्रसित होता हुआ नजर आएगा और लाल रंग का नजर आएगा।
NOV 08, 2022 08:41 IST

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Last Chandra Grahan Of Year 2022)

चंद्र ग्रहण- 08 नवबंर 2022
चंद्र ग्रहण की शुरुआत- दोपहर 02:39 मिनट से
भारत में चंद्र ग्रहण- 5:32 से 6:18 तक
सूतककाल प्रारंभ- सुबह 09:21 मिनट से
सूतककाल समापन- शाम 06:18 मिनट पर
देश में पूर्ण चंद्र ग्रहण - कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और ईटानगर
देश में आंशिक चंद्र ग्रहण- शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण
विदेश में चंद्र चंद्र ग्रहण- उत्तरी-पूर्वी यूरोप,एशिया,ऑस्ट्रेलिया,प्रशान्त महासागर और अमेरिका
NOV 08, 2022 07:55 IST

चंद्र ग्रहण कहां-कहां देगा दिखाई (Chandra Grahan 2022)

एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, उत्तरी पूर्वी यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्से, भारत में पूर्ण ग्रहण केवल पूर्वी भागों में दिखाई देगा जबकि आंशिक ग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा।दक्षिणी पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका में ग्रहण दिखाई नहीं देगा
NOV 08, 2022 07:54 IST

8 नवंबर को लगने वाले पूर्ण चंद्रग्रहण का ज्योतिषीय समीकरण (Chandra Grahan 2022 Astrology)

8 नवंबर 2022 को लगने वाला चंद्र ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में आकार लेगा। मेष राशि के स्वामी मंगल महाराज उस दिन तीसरे भाव में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे। इस दिन चंद्रमा के साथ तो राहु महाराज स्थित होंगे लेकिन सूर्य भी केतु, शुक्र और बुध के साथ स्थित होंगे और उनके ऊपर शनि की पूर्ण दृष्टि भी होगी। इस प्रकार देखा जाए तो चंद्रमा और सूर्य दोनों ही मुख्य ग्रह पीड़ित अवस्था में होंगे। बृहस्पति की शुभ दृष्टि भी उनके ऊपर नहीं होगी, इस प्रकार यह एक विशेष चंद्रग्रहण होगा जिसका दूरगामी प्रभाव दिखाई दे सकता है।