अध्यात्म

दो दिन का गोल्डन टाइम स्टार्ट, धनु में चंद्रमा देंगे इन 4 राशियों को लाभ

Chandra Gochar 2026 : 5 मई को चंद्रमा ने धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ साबित होगा। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Image

चंद्रमा देगा भारी लाभ

Chandra Gochar 2026 : ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा का गोचर बहुत तेज असर देने वाला माना जाता है, क्योंकि यह सीधे हमारे मन, सोच और भावनाओं को प्रभावित करता है। 5 मई को दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर चंद्रमा ने धनु राशि में प्रवेश किया है। धनु राशि के स्वामी गुरु हैं, जो भाग्य, ज्ञान और विस्तार के कारक माने जाते हैं। ऐसे में यह गोचर पॉजिटिव सोच, नए अवसर और भाग्य के साथ को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। हालांकि इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय सबसे ज्यादा फायदेमंद रहने वाला है। आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए यह शुभ रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए यह गोचर भाग्य और ग्रोथ को तेजी से बढ़ाने वाला रहेगा। इस दौरान आपके अंदर नई एनर्जी देखने को मिलेगी और आप अपने काम को ज्यादा कॉन्फिडेंस के साथ करेंगे। लंबे समय से रुके हुए काम अब धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे, जिससे मन में संतोष और खुशी दोनों बढ़ेगी। करियर के मामले में यह समय आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। अगर आप जॉब बदलने या नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सपोर्टिव रहेगा। इसके अलावा यात्रा के योग भी बन सकते हैं, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होंगे। कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए पॉजिटिव बदलाव और आगे बढ़ने का मौका लेकर आया है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए चंद्रमा का यह गोचर बेहद शुभ संकेत दे रहा है। यह समय आपके आत्मविश्वास और क्रिएटिविटी को बढ़ाने वाला रहेगा। अगर आप किसी क्रिएटिव फील्ड में काम करते हैं, तो आपकी प्रतिभा को पहचान मिलने के पूरे योग हैं। लव लाइफ और पर्सनल रिलेशन में भी सुधार देखने को मिलेगा। रिश्तों में पहले से ज्यादा समझ और मिठास आएगी। स्टूडेंट्स के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा, क्योंकि उनका फोकस बेहतर होगा और उन्हें पढ़ाई में अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। इसके अलावा यह समय आपको अपने शौक और पसंद के काम करने का मौका देगा, जिससे आप मानसिक रूप से काफी हल्का और खुश महसूस करेंगे।

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा खास रहने वाला है, क्योंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में आया है। इससे आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और आप हर काम को पूरे जोश के साथ करने के लिए तैयार रहेंगे। यह समय नई शुरुआत के लिए बेहद अनुकूल है। अगर आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं या अपने करियर में कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सही दिशा दे सकता है। आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। मानसिक रूप से भी आप खुद को काफी क्लियर और पॉजिटिव महसूस करेंगे, जिससे सही फैसले लेने में आसानी होगी। कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए ग्रोथ, कॉन्फिडेंस और सफलता के नए रास्ते खोल सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर आर्थिक लाभ और नेटवर्किंग के जरिए सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपको अपने काम का अच्छा परिणाम मिलेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। दोस्तों और जान-पहचान के लोगों से आपको फायदा मिल सकता है। कोई नई डील या प्रोजेक्ट मिलने के योग भी बन रहे हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ दे सकते हैं। इसके अलावा आपकी सोच और प्लानिंग में भी क्लैरिटी आएगी, जिससे आप अपने लक्ष्यों को सही तरीके से हासिल कर पाएंगे। यह समय आपके लिए धीरे-धीरे लेकिन मजबूत ग्रोथ देने वाला साबित होगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article