अध्यात्म

Chandra Dev Aarti: करवा चौथ के दिन करें चंद्र देव की आरती, यहां पढ़ें पूरी लिरिक्स

Chandra Dev Aarti: करवा चौथ के दिन शाम के समय में चंद्रमा की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा के समय चंद्र देव की आरती करना शुभ होता है। यहां पढ़ें चंद्र देव आरती की पूरी लिरिक्स।

Image

Chandra Dev Aarti

Chandra Dev Aarti: करवा चौथ का कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत आज यानि 20 अक्तूबर 2024 को रखा जा रहा है। इस दिन पूरे दिन भूखे, प्यासे रहकर व्रत किया जाता है। करवा चौथ के दिन करवा माता की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन चंद्रमा की पूजा का भी विधान है। करवा चौथ की शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाता है। करवा चौथ पर शाम में करवा माता की पूजा होती है और कथा का पाठ होता है। उसके बाद चंद्रोदय के बाद छलनी में चांद को देखकर उसी छलनी से अपने पति को देखा जाता है। फिर पति के हाथों पानी पीकर ये उपवास पूरा किया जाता है। इस दिन पूजा के समय में चंद्र देवता की आरती करनी चाहिए। यहां पढ़ें चंद्र देवता की आरती की लिरिक्स।

Chandra Dev Aarti Lyrics (चंद्रदेव आरती लिरिक्स)

ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा ।

दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी ।

रजत सिंहासन राजत, ज्योति तेरी न्यारी ।

दीन दयाल दयानिधि, भव बन्धन हारी ।

जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे ।

सकल मनोरथ दायक, निर्गुण सुखराशि ।

योगीजन हृदय में, तेरा ध्यान धरें ।

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, सन्त करें सेवा ।

वेद पुराण बखानत, भय पातक हारी ।

प्रेमभाव से पूजें, सब जग के नारी ।

शरणागत प्रतिपालक, भक्तन हितकारी ।

धन सम्पत्ति और वैभव, सहजे सो पावे ।

विश्व चराचर पालक, ईश्वर अविनाशी ।

सब जग के नर नारी, पूजा पाठ करें ।

ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा ।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article