अध्यात्म

Karwa Chauth Vrat Ke Baad Kya Khana Chahiye: करवा चौथ व्रत खोलने के बाद किन चीजों का करें सेवन, यहां देखें लिस्ट

Karwa Chauth Vrat Ke Baad Kya Khana Chahiye: करवा चौथ का व्रत पूरे दिन भूखे, प्यासे रहकर किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि व्रत खोलने के बाद हमें किन चीजों का सेवन करना चाहिए। यहां देखें पूरी लिस्ट।

Image

Add a heading

Karwa Chauth Vrat Ke Baad Kya Khana Chahiye: करवा चौथ का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। ये व्रत सूर्योदय से लेकर रात में चंद्रोदय तक बिना अन्न और जल के किया जाता है। करवा चौथ के दिन सुहागिन स्त्रियां ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सरगी खा लेती हैं। उसके बाद पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। शाम के समय चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों पानी पीकर ये व्रत खोला जाता है। पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद व्रत किस चीज के खोला जाए इसका पूरा ध्यान देना चाहिए। हमें उन चीजों का सेवन करना चाहिए। जिससे हमें कमजोरी महसूस ना हो और एनर्जी मिल सके। ऐसे में आइए जानते हैं करवा चौथ व्रत के बाद क्या खाना चाहिए।

Karwa Chauth Vrat Ke Baad Kya Khana Chahiye (करवा चौथ व्रत के बाद क्या खाना चाहिए)

मीठा

करवा चौथ का व्रत पानी पीकर खोला जाता है। पानी पीने के बाद आप कुछ मीठा खा सकते हैं। मिठाई खाने से आपके शरीर में आपको जल्द ही ताकत मिलेगी।

लस्सी

व्रत खोलने के बाद आप लस्सी का सेवन कर सकती हैं। पूरे दिन निर्जला व्रत रखने से शरीर कमजोर हो जाता है, इसलिए लस्सी पीने से आपको तुरंत एनर्जी मिल जाएगी। लस्सी पीने से आपके शरीर को ठंडक मिलेगी।

नींबू पानी

पूरे दिन प्यासे रहने के कारण आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है, इसलिए आप व्रत खोलने के बाद नींबू पानी पी सकती हैं। इससे आपकी बॉ़डी हाइड्रेट जल्दी हो सकती है।

हल्का भोजन करें

व्रत के तुरंत बाद ज्यादा तेल मसाले का खाना नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए आप करवा चौथ के व्रत बाद हल्का भोजन ही करें। आप पनीर की सब्जी और रोटी खा सकते हैं। इसके साथ रायता भी पी सकते हैं।

इडली

यदि आपके यहां पर किसी पारंपरिक भोजन करने का रिवाज नहीं है तो आप करवा चौथ के व्रत के बाद इडली और संभार का सेवन कर सकती हैं। ये खाने में भी हल्का होता है और पौष्टिक भी होता है। इसे खाने से आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी।

Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article