अध्यात्म

3 दिसंबर की शाम में मनोवांछित फल की प्राप्ति का सुनहरा अवसर!

Chandra Darshan December 2024 Upay: चंद्र दर्शन दिवस पर चांद की पूजा बेहद शुभ फलदायी मानी जाती है। कहते हैं इससे सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। चलिए आपको बताते हैं चंद्र दर्शन दिवस के दिन क्या करना चाहिए।

Image

Chandra Darshan December 2024 Upay

Chandra Darshan December 2024 Upay: हर महीने की अमावस्या तिथि के बाद जब पहली बार चंद्रमा दिखाई देता है तो इसे चंद्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन बेहद शुभ माना जाता है। दिसंबर में चंद्र दर्शन दिवस 3 तारीख को मनाया जाएगा। इस दिन चंद्र देव की पूजा और व्रत रखने का विशएष महत्व माना जाता है। कहते हैं इससे जीवन में सुख, समृद्धि आती है। चलिए आपको बताते हैं चंद्र दिवस पर क्या करना चाहिए।

चंद्र दर्शन दिसंबर 2025 (Chandra Darshan December 2024)

दिसंबर में चंद्र दर्शन दिवस 3 तारीख को मनाया जाएगा। इस दिन चंद्र दर्शन का समय शाम 05:24 पी एम से 06:56 पी एम तक रहेगा।

चंद्र दर्शन पूजा विधि (Chandra Darshan Puja Vidhi)

-चंद्र दर्शन की शाम के समय चंद्र देवता की पूजा करें।

-पूजा में चंद्र देवता को अर्घ्य दिया जाता है और उन्हें रोली, तिलक फूल आदि चीजें अर्पित की जाती हैं।

-पूजा के समय चंद्र देव के मंत्रों का उच्चारण जरूर करना चाहिए।

-इस दिन ब्राह्मणों को चीनी, चावल और कपड़े दान करना बेहद शुभ होता है।

-मंत्र का स्पष्ट उच्चारण पूर्वक जाप अवश्य करें।

चंद्र दर्शन मंत्र (Chandra Darshan Mantra)

-ॐ क्षीरपुत्राय विद्महे अमृत तत्वाय धीमहि, तन्नो चन्द्र: प्रचोदयात

-ॐ सों सोमाय नमः

-ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः

चन्द्र दर्शन व्रत-पूजन का महत्व (Chandra Darshan Vrat Pujan Mahatva)

चन्द्र दर्शन के दिन श्रद्धालु लोग भगवान चंद्रमा की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं और उनसे मनोवांछित फल की कामना करते हैं। कहते हैं इस दिन चंद्र देव अपने भक्तों की मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। इस दिन चन्द्रमा की पूजा करने से घर में सौभाग्य और समृद्धि बनी रहती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article