अध्यात्म

Chaitra Navratri 2024:चैत्र नवरात्रि में क्या करना चाहिए, यहां जानें कुछ खास उपाय

Chaitra Navrtatri Me kya karna chahiye: चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। इसके साथ ही पूरे नौ दिनों तक व्रत भी किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में क्या करना चाहिए।

Image

Chaitra Navratri 2024

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा को समर्पित पर्व है। इस समय में मां के भक्त मां की खास पूजा करते हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। इसके साथ ही इस त्योहार का समापन 17 अप्रैल को रामनवमी के साथ होगा। इस दौरान पूरे नौ दिनों तक भक्त व्रत रखते हैं और मां की विधिवत पूजा करते हैं। चैत्र नवरात्रि में क्या करना चाहिए? चैत्र नवरात्रि में कुछ काम खासतौर पर किए जाते हैं। इस काम को करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं और मनवांछित फल देती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि चैत्र नवरात्रि में क्या करना चाहिए।

Chaitra Navrtatri Me kya karna chahiye (चैत्र नवरात्रि में क्या करना चाहिए)

घटस्थापना

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। इसे घटस्थापना भी कहा जाता है। इस दिन एक कलश में मिट्टी भरकर उसमे जौ के बीज डाल दें और कुछ सिक्के डालकर मिट्टी के ढक्कन से ढक दें। उसके बाद उसमे लाल चुनरी बांध दें।

अखंड ज्योत जलाएं

चैत्र नवरात्रि के दौरान अखंड ज्योत जलाएं। अखंड ज्योत जलाने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। ध्यान रहे कि अखंड ज्योत हमेशा घी में ही जलाएं और पूरे नौ दिनों तक को वो बुझे नहीं। नौ दिन बाद अखंड ज्योत को किसी तलाब में विसर्जित किया जाता है।

सात्विक भोजन करें

चैत्र नवरात्रि के दौरान मांस मदिरा का सेवन ना करें। इस समय में सात्विक भोजन का ही प्रयोग करें। चैत्र नवरात्रि में प्याज लहसुन खाने की भी मनाही है, इसलिए इनका भी सेवन ना करें।

दुर्गा सप्तसती का पाठ

चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक दुर्गा सप्तसती का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने साधक की हर मनोकामना पूरी करती है।

दान पुण्य

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के साथ- साथ दान पुण्य का भी काम करना चाहिए। इस दौरान जगह- जगह पर भंडारा करवाया जा सकता है। ऐसा करने से देवी मां खुश होती हैं।

चैत्र नवरात्रि खास उपाय (Chaitra Navratri Upay)

  1. चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के मंदिर में जाकर लाल रंग की ध्वजा चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।
  2. नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को पान का पत्ता और सुपारी अर्पित करें। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आएगी।
  3. नवरात्रि के समय मां को मखाने के साथ कुछ सिक्के अर्पित करें और उन्हें जरूरतमंद लोगों में बांट दें। ऐसा करने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  4. चैत्र नवरात्रि में मां को हर दिन मां के अलग- अलग प्रिय भोग लगाएं। ऐसा करने से हर कष्ट से मुक्ति मिल जाएगी।

चैत्र नवरात्रि महत्व (Chaitra Navratri Importance)

चैत्र नवरात्रि का धार्मिक दृष्टिकोण से भी खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने इस सृष्टि की रचना की थी। इसी के साथ चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ही मां आदिशक्ति प्रकट हुईं थी। चैत्र नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक देवी के अलग- अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस समय में मां धरतीलोक पर आकर अपने भक्तों की सारी इच्छाओं की पूर्ति करती हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article