अध्यात्म

Chaiti Chhath Puja 2026: साल 2026 में चैती छठ पूजा कब है? यहां से नोट करें नहाय-खाय से लेकर अर्घ्य तक की सही डेट

Chaiti Chhath Puja 2026 (2026 में चैती छठ कब है): हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को चैती छठ मनाया जाता है। 4 दिन के इस महापर्व का हर किसी को इंतजार रहता है। तो अब साल 2026 में चैती छठ कब है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां चैती छठ के नहाय खाय से लेकर अर्घ्य तक की सारी तारीख मौजूद है।

Image

2026 में चैती छठ कब है (pic credit: canva)

Chaiti Chhath Puja 2026 (2026 में चैती छठ कब है): चैती छठ एक महापर्व है, जो खासतौर से यूपी-बिहार में मनाया जाता है। ये पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। हर साल चैत्र मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर इसे सेलिब्रेट किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, छठ व्रत और पूजा करने से संतान की आयु लंबी होती है। अब साल 2026 में चैती छठ कब मनाई जाएगी, इसकी डेट को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन चल रही है। ऐसे में हम आपको यहां से छठ की सही डेट बता रहे हैं।

चैती छठ पूजा 2026 डेट (2026 Mein Chaiti Chhath Puja Kab Hai)-

  • 22 मार्च 2026, रविवार- नहाय खाय
  • 23 मार्च 2026, सोमवार- खरना पूजा
  • 24 मार्च 2026, मंगलवार- डूबते सूर्य का अर्घ्य (संध्या अर्घ्य)
  • 25 मार्च 2026, बुधवार- उगते सूर्य का अर्घ्य (उषा अर्घ्य)

चैती छठ 2026 पूजा मुहूर्त (Chaiti Chhath Puja Muhurat 2026)-

  • सूर्यास्त का समय (संध्या अर्घ्य) – 24 मार्च 2026, 06:40 PM
  • सूर्योदय का समय (उषा अर्घ्य) – 25 मार्च 2026, 5:47 AM

चैती छठ पूजा का महत्‍व (Chaiti Chhath Puja ka Mahatva)-

चैती छठ को विशेष रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। चैती छठ में उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। सूर्य को जीवन, ऊर्जा और स्वास्थ्य का देवता माना गया है। ये व्रत मनुष्य के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए शुभ माना जाता है। छठ मैया को संतान सुख, परिवार की समृद्धि, और रोगों से मुक्ति देने वाली देवी मानी जाती हैं। व्रती अपने परिवार की भलाई और सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत करती हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article