Good Luck Mantra, Jyotish Upay: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के साथ ही मंत्रों के जाप का विशेष महत्व होता है। जिस घर पर नियमित रूप से मंत्रों का जाप किया जाता है, वहां पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। कई समस्याओं की मुक्ति के लिए भी शास्त्रों में मंत्रों के बारे में बताया गया है। नियमानुसार मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है और उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि मंत्र का जाप करने से जीवन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। यदि आप घर से बाहर किसी जरूरी कार्य के लिए जा रहे हैं तो इसके लिए भी धर्मग्रंथों में कुछ मंत्रों के बारे में बताया गया है। इन मंत्रों के उच्चारण मात्र से ही कार्य में सफलता मिलती है।
घर से बाहर निकलते समय करें इन मंत्रों का जाप
श्री गणेशाय नमः ।।
भगवान श्री गणेश को सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजा जाता है। इसलिए इन्हें प्रथमपूज्य देव कहा जाता है। किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए और किसी जरूरी कार्य के लिए घर से निकलने से पहले भगवान श्री गणेश की पूजा करें और ‘श्री गणेशाय नमः ।।’ मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का कम से कम ग्यारह बार जाप करने से विपदा दूर होती है और कार्य में सफलता मिलती होती है।
ॐ ऐं श्रीं भाग्योदयं कुरु कुरु श्रीं ऐं फट् ।।
इस भाग्यनोत्ति मंत्र के जाप से जीवन में सकारात्मकता आती है और सुख-शांति बनी रहती है। इस मंत्र का जाप करने के सारी परेशानियों से मुक्ति भी मिलती है और व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। यदि आपको कार्य या मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल रहा है तो इस मंत्र का जाप नियिमित रूप से कम से कम 11 बार जाप जरूर करें।
राम लक्ष्मणौ सीता च सुग्रीवों हनुमान कपि ।
पञ्चैतान स्मरतौ नित्यं महाबाधा प्रमुच्यते ।।
यह मंत्र भगवान श्रीराम को समर्पित है, इसके जाप मात्र से ही कार्य सफल हो जाते हैं और कार्य में उत्पन्न होने वाली बाधाएं दूर होती है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो घर से निकलते समय इस मंत्र का जाप करें।
डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
