अध्यात्म

Budhwa Mangal 2024 Date: कब रखा जाएगा बुढ़वा मंगल का व्रत, यहां नोट करें सही तिथि और महत्व

Budhwa Mangal 2024 Date: बुढ़वा मंगल का व्रत ज्येष्ठ मास में रखा जाता है। इस दिन का व्रत रखने से साधक को सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है और उसके सारे काम बनते हैं। आइए जानते हैं कब रखा जाएगा बुढ़वा मंगल का व्रत।

Image

Budhwa Mangal 2024

Budhwa Mangal 2024 Kab Hai: हिंदू धर्म में बुढ़वा मंगल के व्रत बहुत ही महत्व है। ये व्रत ज्येष्ठ महीने में रखा जाता है। ज्येष्ठ मास के हर मंगल को बुढ़वा मंगल या बड़े मंगल के नाम से जाना जाता है। इस दिन का व्रत रखने से और बजरंगबली की पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। बुढ़वा मंगल का व्रत करने से घर में सुख, समृद्धि आती है। इस बार ज्येष्ठ महीने में चार बड़े मंगल का व्रत रखा जाएगा। आइए जानें कब रखा जाएगा बुढ़वा मंगल का व्रत।

Budhwa Mangal 2024 Kab Hai (बुढ़वा मंगल का व्रत डेट 2024)

इस साल का पहला बुढ़वा मंगल व्रत ज्येष्ठ मास को 28 मई 2024 को मंगलवार के दिन रखा जाएगा। दूसरा बड़ा मंगल का व्रत 4 जून और तीसरा 11 जून को और 18 जून 2024 चौथा बुढ़वा मंगल का व्रत रखा जाएगा।

बुढ़वा मंगल का महत्व (Budhwa Mangal Importance)

बुढ़वा मंगल का व्रत ज्येष्ठ महीने के मंगलवार के दिन रखा जाता है। इस व्रत के दिन हनुमान चालीसा, बजरंगबाण का पाठ के साथ- साथ सुंदरकांड का पाठ करना बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिन का व्रत रखने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है।

बुढ़वा मंगल की पूजा क्यों होती है

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, बुध मंगल का संबंध महाभारत और रामायण काल से है। महाभारत काल की कहानियों के अनुसार भीम को अपनी शक्तियों पर बहुत घमंड था। भीम का घमंड चूर करने के लिए हनुमानजी ने मंगलवार के दिन बूढ़े वानर का रूप धारण किया और भीम को हरा दिया। तभी से इस दिन को बुढ़वा मंगल के रूप में मनाया जाता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article