अध्यात्म

Budh Gochar 2025 August: अगस्त में इस दिन होगा बुध गोचर, इन लोगों को मिलेगी बंपर सफलता, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Budh Gochar 2025 August (अगस्त 2025 के ग्रह गोचर ): अगस्त में बुध ग्रह का गोचर यानी ग्रह परिवर्तन होने वाला है। बुध का गोचर कर्क से सिंह राशि में 8 अगस्त को होगा। यह गोचर लोगों को संवाद में प्रभावी और आत्मविश्वासी बनाएगा। हालांकि ईगो क्लैश से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Image

बुध गोचर अगस्त 2025 और इसका राशियों पर प्रभाव (Pic: iStock)

Budh Gochar 2025 August (अगस्त 2025 के ग्रह गोचर): अगस्त 2025 में बुध ग्रह का गोचर होगा। बुध ग्रह का 8 अगस्त को कर्क से सिंह राशि में परिवर्तन होगा। बुध ग्रह वाणी, दिमाग, संचार को प्रभावित करता है। जबकि सूर्य को तेज और प्रभाव से जोड़ कर देखा जाता है। इस तरह दोनों के मेल के योग से संचार, प्रभाव, सत्ता, लीडरशिप से जुड़े लोगों को लाभ होने की संभावना है।

Budh Gochar 2025 August

  • अगस्त 2025 में बुध गोचर कब होगा: 8 तारीख को
  • बुध राशि परिवर्तन: कर्क से सिंह राशि में होगा
  • बुध गोचर का क्या प्रभाव होगा: यह संवाद, आत्म विश्वास, अभिव्यक्ति को प्रभावित करेगा

बुध गोचर अगस्त 2025 का राशियों पर प्रभाव

ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज बताते हैं कि अगस्त 2025 में बुध गोचर का राशियों पर अलग-अलग तरीके से प्रभाव पड़ेगा। देखें यहां -

  1. मेष राशि को शिक्षा और संतान के मामलों में फायदा होगा लेकिन अहंकार मामला खराब कर सकता है।
  2. वृषभ राशि को प्रॉपर्टी की डील फायदा दे सकती है। लेकिन परिवार के बड़ों से विवाद हो सकता है।
  3. मिथुन राशि को संवाद में बल मिलेगा। घर में शांति रहेगी। लेकिन जल्दबाजी खराब कर सकती है।
  4. कर्क राशि को वाणी के प्रभाव से लाभ मिलेगा। इन लोगों को खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
  5. सिंह राशि में बुध गोचर रहेगा तो इन राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि अहं मामला खराब भी कर सकता है।
  6. कन्या राशि का आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। रिसर्च में सफलता मिलेगी। अधिक चिंता परेशानी लाएगी।
  7. तुला राशि वालों को और नेटवर्क से लाभ होगा। लेकिन कान का कच्चा होना परेशानी बढ़ाएगा।
  8. वृश्चिक राशि वालों का सफलता इंतजार कर रही है। बॉस हर काम की तारीफ करेंगे लेकिन वाणी में विनम्रता जरूरी है।
  9. धनु राशि वाले उच्च शिक्षा की सोचेंगे या कोई नया प्लान बनेगा। नियमों को लेकर सजग रहें।
  10. मकर राशि को निवेश से फायदा होगा। चीजों को गहराई से समझेंगे। ज्यादा खर्च से बचना होगा।
  11. कुम्भ राशि वालों का जीवन बेहतर होगा। टीमवर्क सफलता दिलाएगा। आपस में मनमुटाव से बचें।
  12. मीन राशि को सेहत पर ध्यान देना होगा। संवाद से सफलता मिलेगी लेकिन छोटी-छोटी चीजों पर प्लान करना व्यर्थ जाएगा।

कुंडली में बुध ग्रह के शुभ होने का क्या अर्थ है

कुंडली में बुध को एक तटस्थ ग्रह माना जाता है। कुंडली में बुध के मजबूत होने का अर्थ है कि व्यक्ति बुद्धिमान, चतुर और बातचीत में निपुण होगा। ऐसे लोग तर्कशील होते हैं और इनको बातों में हरा पाना आसान नहीं होता। बुध लेखन को भी निखारता है। इसके अलावा बुध ग्रह के शुभ होने का अर्थ व्यक्ति के आत्मविश्वास से भी जुड़ा होता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article