अध्यात्म

Budh Gochar 2024: कन्या राशि में बुध करेंगे गोचर, इन चार राशियों को मिलेगा मनचाहा लाभ

Budh Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध गोचर को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। बुध सितंबर के महीने में कन्या राशि में गोचर करेंगे। आइए जानें बुध गोचर से किन चार राशि वालों को बहुत ही ज्यादा लाभ मिलने वाला है।

Image

Budh Gochar 2024

Budh Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध 23 सितंबर 2024 को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध की अच्छी स्थिति कुंडली में जातक को शुभ परिणाम देते हैं। बुध के खराब होने से जातक को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी होते हैं। बुध के गोचर का सारी राशियों पर शुभ और अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ग्रहों की चाल के अनुसार बुध का गोचर चार राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। बुध गोचर से इन चार राशियों को मनचाहे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानतें इन चार राशि वालों के बारे में।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि

वृषभ राशि में बुध का गोचर पंचम भाव में हो रहा है। इस भाव में बुध के गोचर होने से आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आपके संतान के करियर में भी लाभ हो सकता है। बुध गोचर के समय आपका रूका हुआ धन वापस आ सकता है और आपको जो भी अटके हुए काम थे वो सारे आपके इस समय में बन जाएंगे।

कन्या राशि

बुध का कन्या राशि में गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम देने वाला होगा। लोग मीडिया, मेडिसन, वकालत, प्रकाशन के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान आप किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। काम में जो भी समस्या चल रही है वो खत्म हो सकती है। इसके साथ ही कारोबार करने वाले लोगों को मनचाहा मुनाफा मिल सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातक को बुध गोचर से बहुत लाभ मिलेगा। इसके साथ ही ये गोचर आपके बिजनेस में आपको लाभ दिलाएगा। इसके साथ ही जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी होगी और मनचाही नौकरी मिल सकती है।

मीन राशि

बुध गोचर से मीन राशि के जातक को अद्भुत लाभ मिलेगा। आपका अभी तक विवाह नहीं हुआ तो जीवनसाथी की तलाश आपकी पूरी होगी। जॉब में तरक्की मिलेगी। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। लाइफस्टाइल लग्जरी होने वाली हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article