अध्यात्म

Budh Gochar 2024: बुध करेंगे वृषभ राशि में गोचर, इन राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किल

Budh Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह जल्द ही मेष राशि से निकलकर वृष राशि में गोचर करेंगे। इस राशि परिवर्तन का हर राशि के जातको पर अलग- अलग प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशि के जातकों को इस गोचर से परेशानी हो सकती है।

Image

Budh Gochar 2024

Budh Gochar 2024: बुध ग्रह 31 मई को मेष राशि के निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्रों में ग्रह गोचर को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। बुध ग्रह वृषभ राशि में 14 जून तक रहने वाला है। इस समय वृषभ राशि में शुक्र ग्रह पहले से ही विराजमान हैं। बुध ग्रह का ये गोचक कुछ राशि के जातक के लिए शुभ नहीं रहने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस दौरान कुछ राशि के जातकों को बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशि के जातकों को इस बुध गोचर से परेशानी हो सकती है।

इन राशि वालों को हो सकता है नुकसान

मेष राशि

बुध गोचर से मेष राशि के जातकों को बहुत नुकसान हो सकता है। इस दौरान आपको बिजनेस में भी घाटा हो सकता है। इसी के साथ परिवार में भी कलह की संभावना है। इस दौरान आपको किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपकी बहस किसी से हो सकती है। इस समय में धन हानि के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक को बुध गोचर से बचकर रहना होगा। इस दौरान आपकी जेब पर भारी असर पड़ सकता है। व्यापार में प्रतिद्वंदियों से आपको चुनौती मिल सकती है। इसके साथ ही आपको इस समय में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बुध गोचर के समय में आपको सेहत का ध्यान रखना होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को बुध गोचर के समय बहुत सारी मुश्किलों को झेलना पड़ेगा। इस समय में आप कोई भी बड़ा निर्णय सोच समझकर ले सकते हैं। पैसों को सोचकर ही खर्च करें। बुध गोचर के समय में जीवनसाथी के साथ मन मुटाव हो सकता है। इसके साथ ही सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा।

तुला राशि

बुध गोचर के समय तुला राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि के संकेत हैं। इसके साथ ही आप कार्य स्थल पर भी असुरक्षित महसूस करेंगे। सेहत में तनाव जैसी समस्या बन सकती है। परिवार के साथ अनबन हो सकती है। बुध गोचर के समय कहीं भी यात्रा करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि

बुध के वृषभ राशि में गोचर से वृश्चिक राशि के जातक को धन के मामले में बचकर चलना होगा। कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता हासिल नहीं होगी। कारोबार में नुकसान झेलना पड़ सकता है। लाइफ में भी समस्या आ सकती है। इस दौरान कोई भी काम सोच समझकर ही करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article