अध्यात्म

Vaishakh Purnima 2024 Upay: वैशाख पूर्णिमा के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, मां लक्ष्मी के बरसेगी कृपा

Vaishakh Purnima 2024 Upay: वैशाख पूर्णिमा का दिन गंगा स्नान और दान करने के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाती है। वैशाख पूर्णिमा के दिन कुछ चमत्कारी उपायों को करने से लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है। आइए जानें उपायों के बारे में।

Image

Vaishakh Purnima 2024

Vaishakh Purnima 2024 Upay: वैशाख पूर्णिमा के दिन बुद्ध पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाता है। वैशाख पूर्णिमा हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल वैशाख पूर्णिमा 23 मई 2024 को गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के साथ- साथ चंद्र देव की पूजा का भी विधान है। वैशाख पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है। वैशाख पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपायों को करना भी लाभकारी होता है। आइए जानें इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Vaishakh Purnima 2024 Upay (वैशाख पूर्णिमा उपाय)

पीपल पेड़ की पूजा

वैशाख पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ जल अर्पित करें। इसके साथ घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद गुरु दोष से मुक्ति मिलेगा। इसके साथ सारे कष्ट भी दूर होंगे।

चांदी के सिक्के की पूजा

वैशाख पूर्णिमा के दिन पूजा के समय चांदी के सिक्के का प्रयोग करें। जिनक जातकों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होती है। उनके लिए उपाय बहुत उत्तम फल देने वाला होता है।

झाड़ू का दान

वैशाख पूर्णिमा के दिन आप झाड़ू खरीदकर दान में कर सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदा आप पर बनी रहेगी। इसके साथ ही आपके जीवन में धन का स्तोत्र बढ़ेगा।

एकाक्षी नारियल

वैशाख पूर्णिमा के दिन आप अपने घर में एकाक्षी नारियल खरीद कर ला सकते हैं। इसे अपने घर में उस स्थान पर रख दें। जहां पर आप अपना धन रखते हो। ऐसा करने से आय में वृद्धि होती है।

वैशाख पूर्णिमा के दिन स्नान का शुभ मुहूर्त

वैशाख पूर्णिमा इस साल 23 मई को मनाई जाएगी। इस गंगा स्नान के लिए सुबह 4 बजकर 4 मिनट से सुबह 4 बजकर 45 मिनट तक समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। इसके साथ इस दिन चंद्रोदय का समय शाम को 7 बजकर 12 मिनट पर होगा। इस समय में आप चंद्र देव की पूजा कर सकते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article