अध्यात्म

Budh Asta 2024: बुध हुए सिंह राशि में अस्त, इन राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ

Budh Asta 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। बुध सिंह राशि में अस्त हो चुके हैं। बुध के अस्त का प्रभाव हर राशि के जातक पर पड़ेगा। आइए जानें बुध अस्त से किन राशि के जातक को लाभ मिलने वाला है।

Image

Budh Asta 2024

Budh Asta 2024: ज्योतिष शास्त्र में हर एक ग्रह के राशि परिवर्तन का और चाल बदलने का एक निश्चित समय होता है। इस समय 3 अगस्त 2024 को रात 8 बजकर 05 मिनट पर बुध अस्त हो चुके हैं और 28 अगस्त 2024 तक इसी अवस्था में रहने वाला है। बुध सिंह राशि में अस्त हुए हैं। बुध ग्रह को धन, वैभव और सुख, समृद्धि का कारक माना जाता है। बुध के अस्त होने का असर कुछ राशि पर सकारात्मक तो कुछ पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। आइए जानते हैं बुध अस्त से किन राशि वालों को फायदा हो सकता है।

इन राशि वालों को होगा लाभ

मिथुन राशि

बुध मिथुन राशि के तीसरे भाव में अस्त हुए हैं। इस भाव में अस्त होने के कारण मिथुन राशि के जातक को इस बुध अस्त से शुभ परिणाम देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको व्यापार में तरक्की मिलेगी। इसके साथ कार्य स्थल में प्रगति होगी। बुध अस्त से मिथुन राशि वालों के वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लग्न भाव में बुध अस्त हुए हैं। बुध के अस्त होने का असर सिंह राशि के जातक पर शुभ होगा। बुध अस्त के समय में आपको धन का लाभ मिल सकता है। वहीं आय में भी वृद्धि होगी। इस दौरान आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि

बुध का असत कुंभ राशि के तवें भाव में हुआ है। बुध अस्त से कुंभ राशि के जातक को शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। कार्य स्थल पर प्रमोशन मिल सकता है। आर्थक स्थिति मजबूत होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। विदेश यात्रा के संयोग बन सकते हैं। नौकरी में तरक्की मिलेगी।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article